हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते ही होंगे। लोग जैसे ही काम से फ्री होते हैं तो सोशल मीडिया स्क्रोल करने लगते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर देखते होंगे कि सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अपने कंटेंट के कारण तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी रिएक्शन देते ही हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपका बताते हैं कि वीडियो में दीदी क्या टिप्स दे रही है।
Related Stories
वायरल वीडियो में लड़की ने क्या बोला?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने सामने टेबल पर सोने की चैन और कुछ दूसरे छोटे गहने लेकर बैठी है और साथ में एक बल्ब भी है। अब इसके बाद वो बताती है लोग कैसे अपने गहने को छिपा सकते हैं। वो बताती है कि कोई भी खराब बल्ब लेना है और उसके ढक्कन को खोलकर उसमें सोने के गहने डालकर फिर से ढक्कन को बंद कर देना है। इसके बाद वो बताती है कि अगर आप 2-3 दिन के लिए कहीं भी घूमने जा रहे हैं तो किसी भी होल्डर में उसे लगा दीजिए। चोर को पता ही नहीं चलेगा कि गहने कहां पर हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सारी स्ट्रेटजी बता दो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर इतने ही गहने खरीदे हैं कि एक छोटे से बल्ब में आ जाए सब तो छिपाने की क्या जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा- और कामवाली बाई बल्ब को डस्टबीन में फेंक देगी। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ नहीं मिला तो बल्ब ही ले जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं तो बल्ब खराब होते ही फेंक देता हूं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बिना टिकट यमराज के पास जाना हो तो ये रास्ता अपनाएं, खतरनाक VIDEO देखकर ही आने लगेंगे चक्कर