1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर है...' मेट्रो में लड़की की हरकत देख बोले यूजर्स, देखें ये Cute Video

'पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर है...' मेट्रो में लड़की की हरकत देख बोले यूजर्स, देखें ये Cute Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 08, 2025 09:22 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 09:23 pm IST

Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें एक लड़की बगल में बैठे लड़के को टच करती है। इस वीडियो को देख यूजर्स भी एन्जॉय कर रहे हैं।

metro ka viral video, metro video viral, metro video, metro viral video, metro latest video, metro r- India TV Hindi
लड़के के पैर पर हाथ रखे हुए लड़की। Image Source : X/@NIVEDITA1108

Metro Viral Video: कई बार मेट्रो या बस में सफर करते समय अनजाने में आस—पास बैठे लोगों से हमारे हाथ टकरा जाते हैं। ऐसे में प्राय: दूसरा व्यकित असहज हो जाता है। एक्स पर वायरल एक वीडियो में भी ऐसा ही कुछ होते हुए दिखा मगर, उसमें दूसरी पार्टी का तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की और लड़के को मेट्रो में ट्रैवल करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान लड़की गलती से लड़के के पैर पर हाथ रख देती है जिसके बाद वो फूला नहीं समा रहा होता है। इस सीन को देखने के बाद यूजर्स ने तरह—तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

एक्स पर वायरल वीडियो में क्या—क्या 

इस वीडिया को एक्स पर @Nivedita1108 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के मेट्रो में ट्रैवल कर रहे हैं और वो एक लड़की के बगल में बैठे हुए हैं। वैसे तो लड़की पूरे कैमरे फ्रेम में तो नहीं आ रही है मगर उसके एक हाथ को लड़के के पैर पर रखे हुए देखा जा सकता है। ये देखने के बाद लड़का पूरी तरह से शरमाने लगता है और उसके गाल एकदम लाल—लाल होने लगते हैं। इसी बीच वो अपने दोस्त को भी इशारे से अपनी इस खुशी को जताता है ये देखकर उसका दोस्त भी बिना कुछ बोले सब समझ जाता है और दोनों खुशी से मन ही मन झूमते दिखते हैं। वीडियो के ओवरलैप टेक्स्ट में लिखा है कि, 'लड़के तो इतने में ही खुश हैं।'

यूजर्स ने दीं और भी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को अब तक एक्स पर 5,482 लोगों ने देखा है। वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, 'पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये तो लड़कियों से भी ज्यादा शरमा रहे।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सब मोह माया है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'उत्सव की तैयारी करो।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'मेरी खुशियों ने तो मुझे ब्लॉक ही कर दिया।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-  
VIDEO: रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया शख्स, ट्रेन आने के बाद जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे  
Viral Video: 52 की उम्र में पिता ने पाई MBA की डिग्री तो बेटे ने खास अंदाज में दिया सरप्राइज, दिल जीत लेगा ये VIDEO
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।