Viral Video: 'Age is just a number !!' ये लाइन तो आपने कई बार बोली और सुनी होगी। मगर इसे सच कर दिखाया है मुंबई के एक 52 वर्षीय शख्स ने जिनका नाम 'मैत्रेय साठे' है। इन्होंने MBA की डिग्री हासिल करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इसके बाद उनके इनके बेटे ने लिए विशेष सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया। इस सरप्राइज पार्टी को बेहद खास अंदाज में सुनियोजित तरीके से मनाया गया, जिसका वीडियो वायरल होने में देर नहीं लगी। वायरल वीडियो को सैकड़ों यूजर्स ने पसंद किया और इस पर प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
इंस्टाग्राम पर वीडियो को maitreyasathe नामक यूजर ने शेयर किया है। जिसे कैप्शन में लिखा है 'ग्रेजुएट।' ग्रेजुएट थीम पर रखी गई इस पार्टी में सभी ने 52 वर्षीय मैत्रेय साठे के चेहरे वाले मुखौटे और कैप पहनी हुई थी, चारों ओर रंग-बिरंगे स्टिकी नोटों की सजावट थी और उन पर मैसेज लिखे हुए थे। जैसे ही उन्होंने संदेश पढ़े, प्रियजनों के उत्साह और प्रोत्साहन से घिरे उनके चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। वीडियो के ओवरलैप टेक्स्ट में लिखा था कि, 'आपके पिता ने 52 साल की उम्र में एमबीए किया, इसलिए आपने उनके लिए एक सरप्राइज ग्रेजुएशन पार्टी रखी, लेकिन थीम तो वे ही थे!'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3,25,000 से ज़्यादा बार देखा गया। कई यूजर्स ने अपने माता-पिता की शैक्षिक उपलब्धियों की ऐसी ही कहानियां साझा कीं, जबकि कुछ ने इसे ऑनलाइन 'सबसे अच्छी बात' बताया। एक यूजर ने लिखा, 'और मैं 35 साल की उम्र में अपनी EX MBA की पढ़ाई पूरी करने के लिए खुद को घसीट रहा हूं। मुझे अंकल जी से जल्द से जल्द एक उत्साहवर्धक बातचीत की ज़रूरत है। उन्हें मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।' दूसरे ने लिखा कि, 'यह आज इंटरनेट पर देखी गई सबसे अच्छी चीज है।' तीसरे ने लिखा कि, 'ओह, यह तो बहुत प्यारा है। बधाई हो अंकल। मेरी मां ने भी 50 साल की उम्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी, मुझे बहुत खुशी हो रही है!' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'कहाँ से? मैं जानना चाहूंगा कि कौन-सा विश्वविद्यालय या संस्थान सीनियर छात्रों के लिए कोर्स उपलब्ध कराता है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'उनके चेहरे की खुशी ही सब कुछ बयां कर रही है!'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
VIDEO: लड़कियों के हाथ गोरे और लड़कों के काले क्यों होते हैं ? भाई का मजेदार जवाब सुन हंस—हंसकर लोटपोट हुए यूजर्स
हद है! रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया शख्स, ट्रेन आने के बाद जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, VIDEO