1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी में बस यही देखना बाकी रह गया था, ट्रेन में ही लड़के ने भर दी लड़की की मांग, देखें Video

जिंदगी में बस यही देखना बाकी रह गया था, ट्रेन में ही लड़के ने भर दी लड़की की मांग, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 11, 2025 12:45 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 12:45 pm IST

कई बार ट्रेन का ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसे देखने के बाद लोग यही कहते हैं कि ये सब क्या ड्रामा चल रहा है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ASLI.SHUBHH

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ अतरंगी वीडियो पोस्ट न होता है और देखने को न मिलता हो। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी न जानें कितने सारे वीडियो देखते होंगे और उन्हीं वीडियो के बीच में आपको कुछ ऐसे अतरंगी वीडियो दिखते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। वीडियो को देखने के बाद दिमाग में यही ख्याल आता है कि लोग ये सब क्या हरकत करते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह का रिएक्शन दिया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि विंडो सीट पर एक लड़की बैठी है, उसके सामने एक लड़का है और दूसरी तरफ बैठा लड़का वीडियो बना रहा है। लड़की कहती है, 'अरे मेरा बाप नहीं मानेगा रे।' यह सुनकर सामने बैठा लड़का कुछ बोल रहा होता है कि तभी वीडियो बनाने वाला लड़का दोनों से पूछता है कि वो खुश हैं। लड़की हां बोलती है और तभी सामने बैठा लड़का उठकर आता है और उसकी मांग भर देता है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि ये सब ड्रामा सिर्फ वीडियो बनाने के लिए किया होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asli.shubhh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अच्छा खासा एंटरटेनमेंट हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ट्रेन एक प्रेम कथा। दूसरे यूजर ने लिखा- सुंदर लड़कियों की पसंद को क्या हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- रील स्क्रोल करते करते किसी की शादी में आ गया। चौथे यूजर ने लिखा- अब तो बाप भी मानेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- जो अपने बाप का नहीं हुआ वो किसका होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

गलत जगह पर गलत हरकत कर दी! लड़के का Video देख आपको आ जाएगी हंसी, लोगों ने किया रिएक्ट

Gen-Z ने नेपाल में मचाई भयंकर तबाही, गाड़ियों को लाइन से किया आग के हवाले, ऐसा लग रहा फिल्मी सीन हो, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।