1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी करने का यही तरीका देखना बाकी रह गया था, एक बार आप भी देखें Video

शादी करने का यही तरीका देखना बाकी रह गया था, एक बार आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 22, 2025 10:19 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 10:19 pm IST

एक बहुत ही अनोखा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उसे आसानी से नहीं भूल पाएंगे। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/EKK_ENGINEER

हर दिन लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक से बढ़कर एक वीडियो पोस्ट करते हैं और जितने भी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं मगर वायरल वही होते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे जो वायरल हुए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो सबसे अनोखा है। आइए फिर बिना कोई देर किए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा कि हीरो और हिरोइन मंदिर में जाकर शादी कर रहे हैं। किसी फिल्म में यह भी देखा होगा कि वो दोनों घर के अंदर किसी भी सामान को जलाकर उसके फेरे लेकर शादी कर रहे हैं मगर वायरल वीडियो में एकदम कुछ नया देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि वो जो 5 किलो गैस वाला छोटा सिलेंडर आता है उसे चालू करके लड़का और लड़की उसके ही फेरे ले रहे हैं। अब यह सब बस रील के लिए है या फिर वाकई शादी कर रहे हैं, इसकी पुष्टि तो नहीं मगर वीडियो यूनिक है तो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ekk_engineer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शादी का साक्षी सिलेंडर। दूसरे यूजर ने लिखा- 6 महीने में शादी खत्म। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे पास गैस भरवाने के पैसे नहीं हैं, नहीं तो मेरी लाइफ भी सेट थी। चौथे यूजर ने लिखा- सच में इसका प्यार अमर हो गया यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का असली फायदा ये उठा रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी जैसा दिमाग तो मैंने आज तक नहीं देखा, Video देख आप भी माथा पीट लेंगे

ठेके के सामने हेड कांस्टेबल संग जाम छलकाते दिखे SI साहब, Video वायरल होते ही हो गई कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।