1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी जैसा दिमाग तो मैंने आज तक नहीं देखा, Video देख आप भी माथा पीट लेंगे

दीदी जैसा दिमाग तो मैंने आज तक नहीं देखा, Video देख आप भी माथा पीट लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 22, 2025 08:58 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 08:58 pm IST

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RIYAPATHAK123

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अनोखी है क्योंकि यहां दुनिया भर के तमाम अतरंगी और अनोखे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। लोग तरह-तरह के वीडियो अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट करते रहते हैं और जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी डांस तो कभी कुछ नया, वायरल वीडियो में सब कुछ देखने को मिलता रहता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपने घर के छज्जे पर चढ़ा हुआ है। वहीं नीचे तसले में मसाला रखा हुआ है जो वो बंदा ऊपर से मांगता है। अब लड़की की हाईट वहां तक नहीं पहुंच पा रही है कि वो नीचे से उस आदमी को तसला पकड़ा सके। इसके बाद लड़की कमाल का दिमाग लगाती है। वो बाल्टी को वहां पर रखती है और उस पर चढ़कर उसे तसला पकड़ाती है मगर वो बाल्टी को उल्टा नहीं करती है। वो सीधे बाल्टी के अंदर पैर रखते हुए आदमी को मसाला पकड़ाने की कोशिश करती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @riyapathak123 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कुछ ज्यादा ही दिमाग लगा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब दिमाग है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह दीदी वाह दीदी। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत तेज है दीदी। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ठेके के सामने हेड कांस्टेबल संग जाम छलकाते दिखे SI साहब, Video वायरल होते ही हो गई कार्रवाई

ऐसे काम का नतीजा भी कुछ ऐसा ही होता, Video देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।