1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति के हाथ में दिखा ऐसा जीव कि पत्नी के उड़े होश, फिर जो हुआ उसे देख लोगों को आई हंसी

पति के हाथ में दिखा ऐसा जीव कि पत्नी के उड़े होश, फिर जो हुआ उसे देख लोगों को आई हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 21, 2025 05:13 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 05:13 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोगों को हंसी आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि पति ने पत्नी के साथ ऐसा क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AJATSHATRU_28

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है। लोगों के पास स्मार्ट फोन है, उस फोन में डेटा भी अच्छा खासा रहता है तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं और वो भी वीडियो पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी बिताते हैं तो फिर आप कई सारे वीडियो देखते ही होंगे। उन्हीं सब के बीच में आपके सामने कई सारे वायरल वीडियो भी आते ही होंगे। अभी भी एक वीडिया वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला अपने कमरे में बैठी हुई है और वो फोन पर किसी से बात कर रही है। तभी उसकी नजर अपने पति के हाथ पर पड़ती है जिसमें वो एक बड़े से मेंढक को पकड़े हुए उसकी तरफ बढ़ रहा था। मेंढक को देखते ही उस महिला की हालत खराब हो जाती है और वो डर उसके चेहरे पर भी दिखती है। महिला डर के मारे वहां से उठकर एक कोने में चली जाती है और वो कभी वहां से भागने की कोशिश करती तो कभी पति को भगाने की कोशिश करती है। अंत में यह भी दिखता है कि महिला रोने लगती है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Men will be men' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापी दुष्ट आत्मा। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे आंटी जी ये आप किस लाइन में आ गईं, Video देख आपको भी आएगी हंसी

बारिश के कारण हाल बुरा हो गया मगर चचा पूरे मजे ले रहे हैं, Video जमकर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।