1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नोटों की गड्डी में इस तरह से कुछ लोग करते हैं स्कैम, Video देख हो जाएंगे हैरान

नोटों की गड्डी में इस तरह से कुछ लोग करते हैं स्कैम, Video देख हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 21, 2025 01:01 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 01:02 pm IST

एक बंदे ने वीडियो बनाते हुए बताया कि कैसे कुछ लोग नोटों की गड्डी में स्कैम करते हैं। आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने भी ऐसा कुछ अब तक नहीं सोचा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PALSSKIT

आज के समय में हर किसी के पास स्मार्ट फोन है। लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है या फिर उन्हें लगता है कि दूसरों को भी उसके बारे में पता होना चाहिए तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वहां सोशल मीडिया पर हमारे और आपके जैसे लाखों लोग बैठे हुए हैं और बहुत सारे लोग फिर उस वीडियो को देखते हैं। कुछ वीडियो तो इतने वायरल हो जाते हैं कि उसे अलग-अलग अकाउंट से कई सारे लोग पोस्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में आदमी ने क्या बताया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा 500 के नोटों की गड्डी दिखता है। वो एक तरफ से दिखाते हुए बोलता है कि पूरे 100 नोट। इसके बाद वो नोटों की गड्डी को कैमरे के पास लाता है और दिखाता है कि गड्डी के बीच में एक जगह नोट को मोड़कर टेप से चिपकाया हुआ है। वहां दिखता है कि दो नोट को मोड़कर चिपकाया गया है ताकि गिनते समय वो दो नोट चार की गिनती में आ जाए। इस तरह से एक गड्डी में से 1000 रुपए का स्कैम हो जाएगा। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नया स्कैम अनलॉक हो गया, ऐसा आइडिया मेरे दिमाग में क्यों नहीं आता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना दिमाग होता तो मैं भी आज अमीर होता। दूसरे यूजर ने लिखा- खतरनाक आइडिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लो भाई अब मिर्ची काटने के लिए भी मशीन बन गई, बंदे का जुगाड़ हो रहा है खूब वायरल

रील बनाने की सनक ने एक युवक की ले ली जान, हादसे का Video भी आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।