How to turn white hair black: क्या आप भी सफेद बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर पैक को यूज करके देख सकते हैं।
Published : Dec 18, 2025 08:06 pm IST, Updated : Dec 18, 2025 08:19 pm IST
1/5Image Source : Home Treats with Sara/YT
आइए एक ऐसे हेयर पैक को बनाने की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो आपके सफेद बालों को काला करने में मददगार साबित हो सकती है। इस केमिकल फ्री हेयर पैक को बनाने के लिए आपको मेहंदी पाउडर, आंवला पाउडर, कॉफी पाउडर और पानी की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
लोहे की कढ़ाई में मेहंदी पाउडर, आंवला पाउडर और कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। अब आपको धीमी आंच पर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। इस पेस्ट को रात भर के लिए ढककर रख दीजिए। अगली सुबह आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आइए इस हेयर पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस नेचुरल पेस्ट को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग एक घंटे तक औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को लगाए रखिए।
4/5Image Source : FREEPIK
हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस नेचुरल हेयर पैक की मदद से आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे। बिना केमिकल यूज किए आप सफेद बालों को गुड बाय कह सकते हैं। ये हेयर पैक आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप अपने बालों को घना और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो भी इस हेयर पैक को यूज कर सकते हैं। इस हेयर पैक में मौजूद तत्व आपके बालों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए भी इस हेयर पैक की मदद ली जा सकती है।