1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के बाद भी भारतीय कप्तान ने जताई नाराजगी, दूसरे मैच के लिए भी किया बड़ा इशारा

जीत के बाद भी भारतीय कप्तान ने जताई नाराजगी, दूसरे मैच के लिए भी किया बड़ा इशारा

 Published : Dec 22, 2025 08:05 am IST,  Updated : Dec 22, 2025 08:08 am IST

भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में धमाकेदार अंदाज में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को पटखनी दी और इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर को खेला जाएगा।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : PTI

Indian Women Team vs Sri Lanka Women Team: भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मैच में श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 121 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिगेज और स्मृति मंधाना ने कमाल की पारियां खेली। लेकिन भारत ने मैच में कई कैच छोड़े। जिस पर जीत के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी नाराजगी जताई।

फील्डिंग को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर हुईं गुस्सा

श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस पर बहुत ही खुश हूं। फील्डिंग पर हम काफी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि हम कैच क्यों छोड़ रहे हैं? अगले मैच में हम और भी बेहतर प्लान अपनाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ मैच में 7वें ओवर में श्री चरणी के पास हासिनी परेरा का कैच लेने का मौका था, लेकिन वह इस पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद  15वें ओवर में उनके पास हर्षिता माधवी का भी कैच लेने का चांस था। यहां भी वह चूक गईं। 10वें ओवर में ऋचा घोष भी गेंद सही से नहीं पकड़ पाई। विशमी गुणारत्ने का कैच ले सकती थीं।

अगले मैच में अपनाएंगे अच्छा प्लान: कप्तान हरमनप्रीत कौर

भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच में विशाखापत्तन के मैदान पर खेला गया, जहां खूब ओस थी और इसी वजह से ग्राउंड भी गीला था। इस पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हां मैदान गीला है, इसमें कोई शक नहीं है। यह कोई बहाना नहीं है। हम सभी जानते हैं कि इस तरह की परिस्थितियां होंगी। हमें इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए क्योंकि अहम मैचों में ये चीजें हमें भारी पड़ सकती हैं। अगले मैच में अपनी अच्छी रणनीति अपनाएंगे। पहले बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहें। कप्तान के इशारे से साफ होता है कि वह दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहती हैं। ऐसे में गेंदबाज बाद में इस बात के लिए तैयार रहे हैं कि ओस में दूसरी पारी में वह किसी तरह बॉलिंग करेंगे।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम लगभग एक महीने बाद खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों। हमें यही सोचना चाहिए कि हम अपनी टीम के लिए कैसे बेहतर कर सकते हैं। आज हम पहले गेंदबाजी करना और फिर लक्ष्य का पीछा करना चाहते थे और यह काफी अच्छा रहा। बेहतर होगा कि हम मौजूदा स्थितियों को देखें।

यह भी पढ़ें:

नई टी20 लीग का हुआ ऐलान, 5 टीमें लेंगी हिस्सा, अक्टूबर 2026 से टूर्नामेंट शुरू होने की संभावना

AUS vs ENG, 4th Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा? कैसे देख पाएंगे LIVE

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल