Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नई टी20 लीग का हुआ ऐलान, 5 टीमें लेंगी हिस्सा, अक्टूबर 2026 से टूर्नामेंट शुरू होने की संभावना

नई टी20 लीग का हुआ ऐलान, 5 टीमें लेंगी हिस्सा, अक्टूबर 2026 से टूर्नामेंट शुरू होने की संभावना

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पांच टीमों वाली एक नई टी20 लीग शुरू करने का ऐलान किया है, जिसे अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के नाम से जाना जाएगा। इससे अफगानिस्तान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा और नई क्रिकेट प्रतिभाएं सामने आएंगी।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Dec 22, 2025 07:09 am IST, Updated : Dec 22, 2025 07:10 am IST
rashid khan- India TV Hindi
Image Source : AP राशिद खान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक टी20 लीग की घोषणा की है। इसमें कुल पांच टीमों का हिस्सा लेना तय माना जा रहा है और इस टूर्नामेंट का नाम अफगानिस्तान प्रीमियर लीग होगा। इसका पहला सीजन अक्टूबर 2026 के आसपास यूएई में शुरू होने का प्लान है। ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साल 2018 में ही इसी तरह की एक लीग शुरू की थी। लेकिन भुगतान संबंधी समस्याओं की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। तब उस समय  क्रिस गेल, ब्रेंडन मैकुलम, शाहिद अफरीदी जैसे कई बड़े स्टार प्लेयर्स इसमें खेले थे।

जून-जुलाई 2026 में लीग का ड्रॉफ्ट होने की संभावना

अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नई टी20 लीग के लिए मन बनाया है और इसके ड्राफ्ट जून-जुलाई 2026 के आसपास होने की संभावना है। ACB ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि पहले सीजन में पांच शहरों की फ्रेंचाइजियों वाली टीमें होंगी। इसमें अफगानिस्तान के प्रमुख खिलाड़ियों के साथ-साथ जाने-माने विदेशी पेशेवर खिलाड़ी और उभरती हुई प्रतिभाएं शामिल होंगी। अफगानिस्तान में पहले से ही हर साल जुलाई-अगस्त के दौरान घरेलू टी20 लीग श्पेगीजा क्रिकेट लीग का आयोजन होता रहा है।

ACB के चीफ ने कही ये बात

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मीरवाइस अशरफ ने कहा कि अफगानिस्तान प्रीमियर लीग हमारे क्रिकेट के सफर में एक अहम कदम है। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा और अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा। अफगानिस्तान क्रिकेट को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का मौका देता है। APL को हम घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर विकास के रूप में देखते हैं।

अभी पांच टीमों के नाम नहीं हुए तय

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह भी बताया है कि टी20 लीग के लॉन्च के बाद, हम अगले फेज में जाएंगे, जहां फ्रेंचाइजियों को उसके नाम के साथ अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद डॉफ्ट और ऑक्शन का प्रोसेस बढ़ाया जाएगा। एसीबी ने लीग के लिए ट्रांस ग्रुप और ITW यूनिवर्स के संयुक्त क्रिकेट वेंचर के साथ साझेदारी की है।

यह भी पढ़ें:

टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी 3 महीने के लिए बाहर

रोहित शर्मा ने किया रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा, बताया 2023 वर्ल्ड कप के बाद लेने वाले थे संन्यास

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement