AUS vs ENG, 4th Test Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही एशेज सीरीज 2025-26 पर कब्जा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 82 रनों से मात दी और इस तरह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए एशेज ट्रॉफी पर अपने पास बरकरार रखी। अब क्रिकेट फैंस की निगाहें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मुकाबले पर टिकी हैं, जिसे दुनिया भर में बॉक्सिंग डे टेस्ट के नाम से जाना जाता है।
सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया इस समय मजबूत स्थिति में है। ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे। मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड और नाथन लायन जैसे गेंदबाज इंग्लिश बल्लेबाजी क्रम के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं। वहीं, बैटिंग में ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन इंग्लिश गेंदबाजों के लिए बड़ी पहेली बने हुए हैं। दूसरी ओर एशेज जीतने का सपना धूमिल होने के बाद इंग्लैंड की टीम अब बाकी के 2 टेस्ट मैचों में वापसी की कोशिश में है। कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम की जोड़ी बॉक्सिंग डे टेस्ट में बेहतर नतीजे की उम्मीद जता रही है। जो रूट, हैरी ब्रूक और जैक क्रॉली जैसे बल्लेबाज अगर लय में आते हैं तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट का प्रतिष्ठित मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), मेलबर्न में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत सुबह 5:00 बजे (IST) होगी। इस मैच के पूरे 5 दिन चलने की उम्मीद है।
भारतीय दर्शकों के लिए यह सवाल अहम है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट LIVE कैसे देखें। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी मैच LIVE देखा जा सकेगा। इससे साफ है कि फैंस बॉक्सिंग डे टेस्ट का मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी के जरिए हर गेंद का रोमांच उठा सकेंगे। कुल मिलाकर, AUS vs ENG चौथा टेस्ट सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि एशेज की प्रतिष्ठा, इतिहास और जज्बे की जंग है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला।
ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ब्यू वेबस्टर।
इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, मैथ्यू फिशर, मैथ्यू पॉट्स, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, शोएब बशीर।
यह भी पढ़ें:
टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी 3 महीने के लिए बाहर
रोहित शर्मा ने किया रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा, बताया 2023 वर्ल्ड कप के बाद लेने वाले थे संन्यास
संपादक की पसंद