1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Dhanu Rashifal 22 Dec 2025: सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क, जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, पढ़ें दैनिक राशिफल

Dhanu Rashifal 22 Dec 2025: सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क, जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 22, 2025 06:02 am IST,  Updated : Dec 22, 2025 06:14 am IST

Dhanu Rashifal 22 December 2025: 22 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है। हालांकि आर्थिक पक्ष को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। पढ़िए अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Dhanu Rashifal- India TV Hindi
आज का धनु राशिफल Image Source : INDIA TV

Dhanu Rashifal 22 December 2025: अग्नि तत्व की राशि धनु के जातक स्वतंत्र और साहसी माने जाते हैं। ये लोग आशावादी होते हैं और दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं। आज के दिन पारिवारिक जीवन में आप अच्छा समय बिता सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़े चिंतित इस राशि के जातक नजर आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं धनु राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

आज का धनु राशिफल 22 दिसंबर 2025

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा की परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आपको पैसे की जरूरत होगी, वह आपको किसी करीबी से मिल जाएगा। आज की शाम दोस्तों के साथ कहीं बाहर वक्त का भरपूर लाभ उठाएंगे, लेकिन सेहत के लिए लिहाज से जरा संभल कर रहें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।