Tula Rashifal 22 December 2025: तुला राशि के जातकों को कला का धनी और सामाजिक माना जाता है। आपके लिए आज का दिन काफी अच्चा रह सकता है। घर-परिवार में धार्मिक माहौल आजे के दिन देखने को मिल सकता है। कारोबार में मुनाफा मिलने के भी आज योग हैं। आज आप भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करेंगे। आइए अब विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और इनके लिए आज कौन सा रंग और अंक शुभ रहेगा।
आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। मेडिकल स्टोर चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। आज घर पर परिवार के साथ आप अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल
संपादक की पसंद