1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Rashifal 22 December 2025: आज समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, मानसिक परेशानी से मिलेगी राहत, पढ़ें मेष दैनिक राशिफल

Mesh Rashifal 22 December 2025: आज समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, मानसिक परेशानी से मिलेगी राहत, पढ़ें मेष दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 22, 2025 06:01 am IST,  Updated : Dec 22, 2025 06:12 am IST

Mesh Rashifal 22 December 2025: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेष राशि का दैनिक राशिफल।

आज का मेष राशिफल- India TV Hindi
आज का मेष राशिफल Image Source : INDIA TV

Mesh Rashifal 22 December 2025:  मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। वहीं समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं मेष राशि का दैनिक राशिफल।

मेष राशिफल 22 दिसंबर 2025

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का सेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का काफी बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ बेहतरीन सीखने को मिलेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।