Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जल्द लेंगे संन्यास? अपने भविष्य को लेकर खुलकर बोले दिग्गज केन विलियमसन

जल्द लेंगे संन्यास? अपने भविष्य को लेकर खुलकर बोले दिग्गज केन विलियमसन

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Dec 22, 2025 08:36 am IST, Updated : Dec 22, 2025 08:37 am IST

केन विलियमसन के भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में खुद विलियमसन ने अपने फ्यूचर फ्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Kane Williamson- India TV Hindi
Image Source : AP केन विलियमसन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हालिया शानदार प्रदर्शन के बीच दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का भविष्य एक बार फिर चर्चा में है। 35 साल के विलियमसन पहले ही T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके पास न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट है।

विलियमसन इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, उनके जनवरी 2026 में भारत के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज में उपलब्ध न रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे उनके ODI करियर को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

सोच-समझकर लेंगे फैसला

अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य पर बात करते हुए केन विलियमसन ने साफ किया कि वह अभी किसी बड़े फैसले की जल्दी में नहीं हैं और फिलहाल सीरीज दर सीरीज आगे बढ़ने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा, तब ही वह संन्यास को लेकर अंतिम निर्णय लेंगे। विलियमसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अभी वह लगभग सीरीज दर सीरीज सोच रहा हूं। इस सीरीज के बाद टीम से दूर रहने का एक लंबा समय भी होगा, जहां और बातचीत होगी। फिलहाल तो बस हालात के हिसाब से आगे बढ़ रहा हैं, खासकर अपने युवा परिवार को ध्यान में रखते हुए।

बोर्ड का जताया आभार

दिग्गज बल्लेबाज ने यह भी स्वीकार किया कि क्रिकेट और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाना उनके लिए सबसे अहम है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड इस मामले में उनका पूरा सहयोग कर रहा है। विलियमसन ने कहा कि उनकी स्थिति अब भी वही है। संतुलन सबसे जरूरी है। उनका एक छोटा परिवार है। इसके बावजूद वह अभी भी क्रिकेट का पूरा आनंद ले रहे हैं। जब तक क्रिकेट का जुनून बरकरार है, वह टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट भी इसे लेकर काफी सहयोगी और सम्मानजनक रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, उनका लक्ष्य टीम को अधिकतम योगदान देना है। साथ ही इस घरेलू सीरीज में दोबारा खेलना उनके लिए खास अनुभव है। विलियमसन के मुताबिक, इस सीरीज के बाद लंबा ब्रेक मिलेगा, जिसमें वह अपने भविष्य को लेकर सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:

टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी 3 महीने के लिए बाहर

रोहित शर्मा ने किया रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा, बताया 2023 वर्ल्ड कप के बाद लेने वाले थे संन्यास

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement