1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह या शाम, किस वक्त खाना चाहिए बाजरे की रोटी

सुबह या शाम, किस वक्त खाना चाहिए बाजरे की रोटी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Dec 21, 2025 07:30 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 07:30 pm IST

बाजरे की रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन इसके गुणों का पूरा लाभ उठाने के लिए सही समय पर खाना बेहद जरूरी है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस वक्त बाजरे की रोटी खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

किस वक्त खाना चाहिए बाजरे की रोटी- India TV Hindi
किस वक्त खाना चाहिए बाजरे की रोटी Image Source : FREEPIK

सर्दियों में बाजरे की रोटी खूब खाई जाती है। इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी माना जाता है। बाजरा शरीर को अंदर से गर्म रखता है, इसलिए इसे सर्दियों में खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन किसी भी चीज का फायदा तभी मिलता जब इसे सही समय पर खाया जाए। ऐसे में ये सवाल उठता है कि बाजरे की रोटी किस वक्त खाने से सेहत को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है? यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस वक्त बाजरे की रोटी खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। चलिए जानते हैं...

किस वक्त खाना चाहिए बाजरे की रोटी?

बाजरा प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन बी (थायमिन, नियासिन) का एक समृद्ध स्रोत है, जिसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे आवश्यक खनिज भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में इसके गुणों का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे दोपहर (Lunch) या सुबह के नाश्ते में खाना सबसे बेहतर माना जाता है।

दोपहर में क्यों खाना चाहिए?

आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दोपहर के समय हमारी पाचन शक्ति सबसे तेज होती है। बाजरा एक "कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट" है जिसे पचाने में शरीर को समय लगता है। दोपहर में सक्रिय रहने के कारण यह आसानी से पच जाता है। यह आपको लंबे समय तक एनर्जी देता है, जिससे दोपहर के बाद होने वाली थकान महसूस नहीं होती।

सुबह नाश्ते में क्यों खाना चाहिए?

अगर आप शारीरिक रूप से बहुत सक्रिय रहते हैं या जिम जाते हैं, तो सुबह बाजरे की रोटी खाना एक अच्छा विकल्प है। यह आपको दिनभर के लिए भरपूर फाइबर और प्रोटीन प्रदान करता है।

शाम या रात में क्यों बचें?

रात के समय बाजरे की रोटी खाने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं:

पाचन समस्या: रात में हमारी शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है, जिससे इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। इससे भारीपन या गैस की समस्या हो सकती है।

तासीर: बाजरे की तासीर गर्म होती है। अगर रात में खाया जाए, तो कुछ लोगों को नींद में बेचैनी या शरीर में गर्मी महसूस हो सकती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।