1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई अब मिर्ची काटने के लिए भी मशीन बन गई, बंदे का जुगाड़ हो रहा है खूब वायरल

लो भाई अब मिर्ची काटने के लिए भी मशीन बन गई, बंदे का जुगाड़ हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 21, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 12:21 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक बंदे ने मिर्ची को काटने के लिए जुगाड़ वाला मशीन बना दिया है। उसके वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AMANKMR657

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो यह सब पता ही होगा। आप जानते ही होंगे कि कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी लोगों की क्रिएटिविटी तो कभी कुछ अलग किस्म का वीडियो वायरल हो जात है। आपने भी इन सभी तरह के वायरल वीडियो खूब देखे होंगे। अभी एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं और फिर लोगों के कमेंट के बारे में बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक छोटा सा मशीन नजर आ रहा है जिसे बंदे ने मिर्ची को काटने के लिए बनाया है। वीडियो में दिखता है कि उसने एक बोर्ड में कोई मोटर फिट कर दिया है। उस मोटर के सबसे आगे दो ब्लेड लगा दिए हैं और मोटर को किसी बैटरी से जोड़ा होगा जो एक स्विच से चलता है। इतना ही नहीं, ब्लेड की रेंज में एक छेद भी किया है। इसके बाद वो वीडियो में दिखाता है कि पीछे से उस स्पेस में वो मिर्ची डालता है और इधर मोटर के कारण ब्लेड तेजी से घूम रहे हैं जो मिर्ची को तेजी से काट भी रहे हैं। इसी जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Amankmr657 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नोलॉजी दिन प्रतिदिन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्याज कर करो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये जो उड़कर आंखों में आएगा, उसका क्या।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील बनाने की सनक ने एक युवक की ले ली जान, हादसे का Video भी आया सामने

फोन में दिखने लगी हरी लाइन तो बंदे ने किया उसका अनोखा इस्तेमाल, आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।