इस दुनिया में जब भी कुछ अनोखा या फिर अतरंगी दिखता है तो लोग तुरंत उसका वीडियो बना लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया की गलियों तक पहुंचा देते हैं। आप अगर उन गलियों में रहते हैं तो फिर आप भी हर दिन कई सारे वीडियो देखते होंगे। कभी-कभी आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसने आपके दिमाग को घुमाकर रख दिया होगा। हर दिन ऐसा कोई न कोई एक वीडियो तो आपको दिखता ही होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ऐसा कुछ आपने पहले न देखा होगा और न ही सोचा होगा कि किसी दिन कुछ ऐसा दिखेगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा कुछ बेच रहा है मगर समझ में नहीं आता है कि वो क्या बेच रहा है। तभी वीडियो बनाने वाला बंदा उसके पास जाता है और पूछता है कि वो खीरे के छिल्के कितने रुपए किलो बेच रहे हैं। तब समझ में आता है कि वो आदमी खीरे का छिल्का बेच रहा है। इसके बाद खीरे का छिल्का बेचने वाला बंदा बताता है कि वो 10 रुपए किलो बेच रहा है। इसके बाद वीडियो बनाना वाला पूछता है कि खीरे का छिल्का कौन खा रहा है तो वो बोलता है कि आदमी खा रहा है। इसके तुरंत बाद वो पूछता है कि कोलकाता का तो बेचना वाला आदमी हां में जवाब देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर hemant_kumanr_9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जानवरों के हक का भी खा गया। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ बेजुबान जानवरों के लिए भी छोड़ा दो। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ दिन में दादा आपके बाल भी छीलकर बेच देंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्या देखना पड़ रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
महिला की एक गलती ने उसकी जान को खतरे में डाला, प्लेटफॉर्म पर जाते शख्स ने इस तरह बचाई, देखें Video
ये आदमी है या फिर कोई लट्टू, इसका डांस आपको भी कर देगा हैरान, Video हो रहा है खूब वायरल