1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक और स्कूटी की ऐसी टक्कर कभी नहीं देखी होगी, Video हो रहा है वायरल

बाइक और स्कूटी की ऐसी टक्कर कभी नहीं देखी होगी, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 20, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 12:41 pm IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें जो नजारा दिखाई दिया, आपने भी पहले कभी नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ITYAGISAJID

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है तो दुनिया में जहां भी कुछ अतरंगी होता है, लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं ताकि दूसरे लोग भी उसे देख सके। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वीडियो देखे होंगे और उसके साथ वायरल वीडियो भी खूब देखे होंगे। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला सबसे अलग है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक सड़क या फिर कहीं भी लोगों को भिड़ते और दंगल करते तो खूब देखा होगा मगर क्या आपने कभी दो वाहनों का दंगल देखा है? वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक स्कूटी और बाइक, दोनों किसी तरह से लॉक से हो गए हैं और सड़क पर ही दोनों गोल-गोल घूम रहे हैं। बाइक और स्कूटी, दोनों पर कोई नहीं है और वो दोनों घूम रहे हैं। शायद ऐसा हुआ होगा कि दोनों की टक्कर हुई होगी। चलाने वाले तो उतर गए होंगे मगर बाइक या फिर स्कूटी, कोई एक बंद नहीं हुआ और उसी वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन यह बस एक अंदाजा है, ऐसा कैसे हो रहा है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

यहां देखें वो अतरंगी वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ItyagiSajid नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया हैय़ वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब तक इंसानों की कुश्ती देखी होगी, आज देखो सड़कों पर नया दंगल। बाइक बनाम स्कूटी, कौन जीतेगा ताज?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जिसका पहले पेट्रोल खत्म हो जाएगा, वो हार जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- यह किस तरह की कुश्ती है जहां पर एक बाइक को स्कूटी से लड़ाया जा रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या ड्रामा है। चौथे यूजर ने लिखा- यह तो कुछ अद्भुत दृश्य हो गया, आज पहली बार देखा मैंने, अच्छा है मालिक-मालिक में टकराव नहीं हुआ।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें...; डॉक्टर गुप्ता का ये Advertisement देख हो जाएंगे लोट-पोट

काम न रुके इसलिए बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, आप भी देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।