आज के समय में आपको ऐसे बहुत ही कम लोग मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो रखते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया की दुनिया से खुद को दूर रखे हुए हैं वरना आजकल तो बच्चे तक आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। कई सारे बच्चे वीडियो तक बनाकर पोस्ट करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर या तो रुकने वाली है या फिर अभी चली ही है। इसी वजह से उसकी रफ्तार काफी धीमी है। इसी दौरान एक लड़की चलती ट्रेन से उतर जाती है। उस के बाद एक महिला भी उतरती है। उस महिला की गलती यह थी कि वो ट्रेन से उतर तो जाती है मगर हैंडल को पता नहीं क्यों नहीं छोड़ती है और वो ट्रेन की दिशा के विपरीत दिशा में मुंह किए खड़ी थी तो वो बैलेंस बिगड़ने से गिर जाती है। अभी वो ट्रेन के साथ पीछे की तरफ खींचने लगती है मगर तभी एक आदमी उसको पकड़कर उठा लेता है और उसकी जान बचाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 64 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आदमी नहीं अच्छा आदमी है। दूसरे यूजर ने लिखा- असली आदमी, तुम पर गर्व है, इसे अवार्ड दो। तीसरे यूजर ने लिखा- मैडम के हाथ में मैग्नेट था क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत बड़ी घटना होने से बचाया है भाई ने।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये आदमी है या फिर कोई लट्टू, इसका डांस आपको भी कर देगा हैरान, Video हो रहा है खूब वायरल
पत्नी सताए तो हमें बताएं! सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनोखी फोटो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी