WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, शुभमन गिल नंबर 5 पर
WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, शुभमन गिल नंबर 5 पर
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस वक्त एशेज सीरीज चल रही है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। सीरीज के दौरान नए नए कीर्तिमान बन रहे हैं। इस बीच आपको एक नजर उन प्लेयर्स पर डालनी चाहिए, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। भारत के शुभमन गिल इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं।
Published : Dec 18, 2025 06:51 pm IST, Updated : Dec 18, 2025 06:51 pm IST
1/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस वक्त एशेज सीरीज चल रही है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। सीरीज के दौरान नए नए कीर्तिमान बन रहे हैं। इस बीच आपको एक नजर उन प्लेयर्स पर डालनी चाहिए, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। भारत के शुभमन गिल इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं।
2/6Image Source : ap
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज जो रूट हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अब तक 72 मैच खेलकर 22 शतक लगाने का काम किया है। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में छह हजार से अधिक रन भी बनाए हैं।
3/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 57 मैच खेलकर 13 शतक लगाने का काम किया है। स्टीव स्मिथ अब तक इस टूर्नामेंट में चार हजार से अधिक रन बना चुके हैं।
4/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के केन विलियमयन की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर तीन पर आते हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में करीब तीन हजार रन बनाने के साथ ही 11 शतक भी लगाए हैं।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन की बात की जाए तो उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 56 मुकाबले खेलकर 11 शतक लगाने का काम किया है। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में चार हजार से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है
6/6Image Source : getty
शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने 40 मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलकर 10 शतक लगाए हैं। उनके नाम दो हजार से अधिक रन हैं। भारत की ओर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में गिल के नाम सबसे ज्यादा शतक हैं।