हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। कई सारे पेज और अकाउंट तो ऐसे ही हैं जिनका काम दिन भर कुछ पोस्ट करना ही होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि जितने भी वीडियो पोस्ट होते हैं, उन सभी में से कई सारे वायरल भी जाते हैं। सोशल मीडिया पर वही वीडियो वायरल होते हैं जो सबसे ज्यादा अलग और यूनिक होते हैं। आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आंटी चोरी-छुपे किसी के घर के बाहर जाती हैं और वहां रखे चप्पलों को उठा लेती हैं। इसके बाद दूसरे घर के बाहर जाती हैं और वहां भी ऐसा ही करती हैं। इसके बाद एक और घर के बाहर जाकर वो ऐसा ही करती हैं। वीडियो में फिर एक कट के बाद दिखता है कि आंटी चप्पल बेचने का काम शुरू कर दिया है। वैसे तो यह सब स्क्रिप्टेड है और आंटी ने फनी वीडियो बनाया है मगर वायरल तो हो ही रहा है। शायद वीडियो फनी है इसलिए ही वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @riyapathak123 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी ने तो फ्री में बिजनेस कर लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्श दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बारिश के कारण हाल बुरा हो गया मगर चचा पूरे मजे ले रहे हैं, Video जमकर हो रहा है वायरल
नोटों की गड्डी में इस तरह से कुछ लोग करते हैं स्कैम, Video देख हो जाएंगे हैरान