सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसका इस्तेमाल बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई कर रहा है। कंपनी में काम करने वाले लोग हों या फिर रिटायरमेंट ले चुके बुजुर्ग लोग हों या फिर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हों, लगभग हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। उसके बाद आपको लोगों के कमेंट के बारे में बताएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक छोटी सी दुकान नजर आ रही है जिसके अंदर उसका मालिक बैठा हुआ है। वो नमकीन, पान आदी चीजें शायद बेच रहा है। मगर हैरान की बात उसकी दुकान ही है। दरअसल उसकी दुकान एक कार के ऊपर बनी हुई है। कार के छत को उसने हटाया होगा और ऊपर एक छोटा सा खोखा लगा दिया होगा जिसमें उसका पूरा सामान है और आधा वो भी नजर आ रहा है। उसने बचा हुआ जरूरी सामान कार के अंदर रखा होगा। इस दुकान का फायदा यह है कि बंद करने के बाद वो इसे घर भी लेकर जा सकता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अमेरिका भी कह रहा है, कहां से लाते हैं इतना दिमाग भारत के लोग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- जुगाड़ हमारे देश का विश्व प्रसिद्ध है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कुछ भी हो सकता है यहां। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत दिमाग वाले हैं भारत के लोग। चौथे यूजर ने लिखा- भारत के लोग किसी से कम नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भारत वालों के पास दिमाग की कमी नहीं है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लो भाई अब मिर्ची काटने के लिए भी मशीन बन गई, बंदे का जुगाड़ हो रहा है खूब वायरल
रील बनाने की सनक ने एक युवक की ले ली जान, हादसे का Video भी आया सामने