सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हमें बताता है कि हमारे देश में और इस दुनिया में कितने जुगाड़ करने वाले लोग हैं और उनके जुगाड़ करने की क्षमता कितनी है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी तो एक से बढ़कर एक जुगाड़ वाले वीडियो देखे ही होंगे। कोई गर्मी से बचने के लिए जुगाड़ करता है तो कोई अपने काम को आसान बनाने के लिए जुगाड़ करता है। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है जो एक बंदे ने अपने काम को आसान बनाने के लिए किया है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने एक बोतल को नीचे से काट दिया और ऊपर वाले हिस्से के अंदर एक झाड़ू को रखकर बोतल को गैस से पिघला रहा है। पहले तो ऐसा लगता है कि वो झाड़ू का हैंडल बना रहा है मगर कुछ देर बाद उसके असली जुगाड़ का पता चला। जब बोतल पिघलने के बाद झाड़ू के आकार की हो जाती है तो वो ढक्कन को खोलता है और उसमें पानी वाला पाइप लगा देता है। अब वो एक साथ दोनों काम कर रहा है। पानी से फर्श को धो भी रहा है और झाड़ू से साफ भी कर रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 67 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह सच में बहुत बेहतर दिमाग पाया है इन्होंने। दूसरे यूजर ने लिखा- बढ़िया जुगाड़ है ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिया सबसे बड़ा जुगाड़ू है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चलती ट्रेन से लटककर भइया बन रहे थे हीरो, मिला ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद
इनका क्रिकेट देख तो धोनी और कोहली भी माथा पकड़ लेंगे, Video हो रहा है जमकर वायरल