1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पत्नी के शव को बाइक पर बांधकर गांव ले गया पीड़ित पति, दिल को झकझोर देगी सड़क हादसे की ये घटना-VIDEO

पत्नी के शव को बाइक पर बांधकर गांव ले गया पीड़ित पति, दिल को झकझोर देगी सड़क हादसे की ये घटना-VIDEO

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 11, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 03:13 pm IST

पुलिस बाइक सवार शख्स का पीछा कर रही थी। वह बाइक अपनी नहीं रोक रहा था। बाइक के पीछे उसकी मृतक पत्नी का शव बंधा हुआ था। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था।

बाइक पर पत्नी के शव को बांधकर ले जाता पीड़ित पति- India TV Hindi
बाइक पर पत्नी के शव को बांधकर ले जाता पीड़ित पति Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर-जबलपुर मार्ग से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के पीछे शव को बांधकर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें यह दिख रहा है कि एक बाइक सवार अपनी बाइक के पीछे एक महिला का शव बांधकर बड़ी तेजी से जा रहा है। यह घटना नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर हुई है। इस घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है, जो व्यक्ति अपनी बाइक पर महिला का शव लेकर जा रहा है ,वह व्यक्ति उस मृत महिला का पति है।

ट्रक के नीचे आ गई पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम ग्यारसी अमित यादव है, जबकि पति का नाम अमित यादव है। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे देवलापार थाना क्षेत्र के मोर फाटा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला का एक्सीडेंट हो गया था। पत्नी ट्रक के नीचे आ गई थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

रक्षाबंधन के लिए पत्नी के साथ गांव जा था शख्स

पीड़ित पति अमित यादव ने कहा कि नागपुर से लगभग 12:00 बजे वह अपने गांव रक्षाबंधन के लिए निकला था। देवलापार को जैसे उन्होंने पार किया बारिश होने लगी। सड़क पर पानी भरा हुआ था। एक ट्रक चालक ने कट मारा जिस वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक के साथ वो निचे गिर गया। तभी महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। अमित बाइक के सामने जा गिरा। 

पत्नी के शव को बाइक में बांधा और निकल पड़ा

ट्रक चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। जैसे-तैसे अमित यादव ने अपने को संभाला। उसके बाद वह मोबाइल और गाड़ी को उठाया। मृतक पत्नी को लेकर वह अपने गांव की तरफ चल दिया। अमित यादव ने बताया कि यह वीडियो पुलिस ने बनाया है।

पुलिस ने रोकने की कोशिश की पर वह नहीं रुका

अमित यादव ने कहा कि वह काफी डरा हुआ था। अमित यादव अपनी पत्नी का शव बांधकर तेज रफ्तार से मध्य प्रदेश के करणपुर जल्द से जल्द पहुंचाना चाहता था, हाईवे पुलिस की उस पर नजर पड़ी, हाईवे पुलिस उसको रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह रुकने को तैयार नहीं था। वह कुछ बताने को तैयार नहीं था।

16 साल की बेटी भी है

हाईवे पुलिस ने उसको रोक कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे नागपुर भेज दिया। अमित और उसकी पत्नी पिछले 10 सालों से लोनारा नागपुर की कोराडी के पास रहते थे। रक्षाबंधन के मौके पर मध्य प्रदेश के करणपुर जा रहे थे। 15 साल पहले उनकी शादी हुई थी। 16 साल की एक बेटी भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।