Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल में था Pet Day, बच्चे अपने-अपने पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे, एक बच्चा जो ले आया वह देख सबकी फटी रह गईं आंखें

स्कूल में था Pet Day, बच्चे अपने-अपने पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे, एक बच्चा जो ले आया वह देख सबकी फटी रह गईं आंखें

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Aug 11, 2025 12:03 pm IST, Updated : Aug 11, 2025 12:03 pm IST

जंगल का सबसे प्यार और समझदार जानवर हाथी को कहा जाता है। हाथी और इंसान के बीच का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है, यह आपने कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज़ में जरूर देखा होगा। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

'पेट डे' पर हाथी लिए पहुंचा बच्चा- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KERALAPIC 'पेट डे' पर हाथी लिए पहुंचा बच्चा

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जो लोगों को हैरत में डालकर रख देता है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसने सभी लोगों को हैरत में डाल दिया। वीडियो दक्षिण भारत का लग रहा है, जहां एक स्कूल के 'पेट डे' के मौके पर बच्चे अपने पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे थे। कोई कुत्ता लाया, कोई बिल्ली, कोई खरगोश, तो कोई अपने प्यारे तोते के साथ स्कूल पहुंचा। लेकिन इस बीच एक छोटा सा बच्चा जब अपने पालतू जानवर को लेकर स्कूल पहुंचा तो सबके होश उड़ गए। 

स्कूल में आयोजित किया गया था 'पेट डे'

पहले आपको ये बता दें कि पेट डे के आयोजन पर होता क्या है? दरअसल, इस दिन बच्चों को अपने पालतू जानवरों को स्कूल लाने की अनुमति होती है, ताकि वे अपने प्यारे पालतू जानवरों को अपने सहपाठियों से मिलवा सकें। इस वीडियो में भी दिख रहा है कि स्कूल में पेट डे का आयोजन किया गया है। जहां ज्यादातर बच्चे अपने छोटे-मोटे पालतू जानवरों जैसे कुत्ते, बिल्ली, या पक्षियों के साथ आए, वहीं एक बच्चे ने सभी को चौंकाते हुए इस मौके को बेहद ही खास बना दिया। वह इस दिन अपने साथ एक विशालकाय हाथी को लेकर स्कूल पहुंचा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा हाथी पर सवार होकर स्कूल के मैदान में खड़ा है। यह नजारा देख वहां मौजूद सभी लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है।

हाथी को देखने के लिए जमा हुई भीड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चा अपने हाथी के साथ स्कूल पहुंचता है, उसे देखने के लिए वहां मौजूद बच्चों, शिक्षकों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। हर कोई उस हाथी को देखने के लिए उत्साहित था। लोग अपने-अपने फोन निकालकर इस अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद करने लगते हैं। वीडियो में दिखता है कि बच्चा अपने विशालकाय दोस्त के साथ स्कूल के मैदान में बिल्कुल आराम से खड़ा है, हाथी भी उसे अपने बच्चे की तरह समझ रहा है। 

लोगों ने वीडियो पर जमकर लुटाया प्यार

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस नजारे की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे 'पेट डे का सबसे यादगार पल' बता रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह बच्चा तो सुपरस्टार है! कौन अपने पेट डे पर हाथी लाता है?" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "हाथी को देखकर बाकी पालतू जानवर भी हैरान रह गए होंगे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'हमला अचानक हुआ था', लड़कों के साथ डांस कर रही थी लड़की, देखते ही आग बबूला हो उठी मां, पकड़कर खूब धोया

हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने खुद उठाकर परिवार को सौंपा, वायरल वीडियो ने जीता दिल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement