1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'हमला अचानक हुआ था', लड़कों के साथ डांस कर रही थी लड़की, देखते ही आग बबूला हो उठी मां, पकड़कर खूब धोया

'हमला अचानक हुआ था', लड़कों के साथ डांस कर रही थी लड़की, देखते ही आग बबूला हो उठी मां, पकड़कर खूब धोया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 08, 2025 11:41 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 11:41 am IST

सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो बेहद मजेदार और ड्रामे से भरपूर है, लेकिन कई लोगों ने इसकी सत्यता पर भी सवाल उठाए हैं। कुछ का मानना है कि यह एक स्क्रिप्टेड रील हो सकती है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बनाया गया है।

लड़की की पिटाई करती हुई उसकी मां- India TV Hindi
लड़की की पिटाई करती हुई उसकी मां Image Source : INSTAGRAM/@KUCHH_BHI_13

सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, जहां हर दिन कुछ नया और हैरान करने वाला सामने आता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में एक लड़की को एक लड़के के साथ डांस करते देख उसकी मां इतनी नाराज हो जाती है कि वह सरेआम उसकी पिटाई शुरू कर देती है। ड्रामे से भरा यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

लड़कों के साथ डांस कर रही थी लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवा लड़की किसी गाने पर एक लड़के के साथ डांस कर रही है। दोनों के डांस मूव्स और जोश को देखकर ऐसा लगता है कि मानो वे किसी रील या टिकटॉक जैसे शॉर्ट वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं। माहौल खुशनुमा है, और आसपास मौजूद लोग भी इस नजारे का आनंद ले रहे हैं। लेकिन तभी अचानक एक महिला वहां पहुंचती है। जो उस लड़की की मां बताई जा रही है। लड़की की मां का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वह बिना देर किए अपनी बेटी को पकड़ती है और बाल खींचते हुए लात-घूंसे से उसकी पिटाई शुरू कर देती है। लड़की, जो कुछ पल पहले हंसते-मुस्कुराते डांस कर रही थी, मां को देखते ही सन्न रह जाती है। दूसरी ओर, लड़का डर के मारे फौरन वहां से खिसक लेता है। आसपास खड़े लोग इस पूरे नजारे को देखकर हंस रहे हैं, और कुछ तो अपने फोन में इस पल को अपने फोन में भी कैद कर रहे हैं। यह नजारा इतना मजेदार है कि वीडियो देखने वालों की हंसी ही नहीं रुक रही।

वीडियो पर लोगों ने जमकर लिए मजे

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kuchh_bhi_13 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लड़के ने तो चुपके से सीन काट लिया, लेकिन लड़की को मम्मी ने डांस का सबक सिखा दिया।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "यह रील नहीं, रियल ड्रामा लगता है।" कुछ लोगों ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया, तो कुछ ने इसे मां-बेटी के रिश्ते का एक मजेदार पहलू माना। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

करनी है जंगल में मंगल की खोज, आँखों के साथ-साथ दिमाग को भी घूमाकर रख देगा यह ऑप्टिकल इल्यूजन

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ 'अजय देवगन फसल उगाओ योजना', झाड़ियों के पीछे से एक साथ निकले अभिनेता के 4 हमशक्ल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।