सोशल मीडिया पर एक ऐसे ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल हो रही है जो लोगों की आँखों को चकमा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इस तस्वीर ने लोगों का दिमाग हिलाकर रख दिया है। वायरल हो रहे इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में लोगों को एक चैलेंज भी दिया गया है जिसमें कहा गया है कि आपको 20 सेकंड के अंदर जंगल में मंगल की खोज करनी है। सबसे पहले तो बता दें कि ये तस्वीर कोई जंगल की तस्वीर नहीं है। यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर है जिसमें चारों ओर जंगल शब्द लिखा गया है। इसी बीच में बड़ी ही चतुराई के साथ एक जगह मंगल शब्द को भी लिख दिया गया है। अब आपको इसी मंगल शब्द की खोज करनी है। मंगल को इतनी चालाकी से छिपाया गया है कि ढूँढने की कोशिश में आपकी आँखें बार-बार चकरघिन्नी खेलेंगी।

ऑप्टिकल इल्यूजन का मज़ा ही यही है। यह आपकी आँखों को धोखा देता है और दिमाग को सोचने पर मजबूर करता है। इस तस्वीर में जंगल के बीच मंगल की तलाश करना कुछ ऐसा है जैसे भूसे के ढेर में सुई को खोजना। ये आपको भटकाएगा, आप बार-बार गलत जगह ताकते रह जाएंगे। लेकिन जब मंगल मिलेगा, तो वो "अहा!" वाला पल ऐसा होगा जैसे जंगल में मंगल नहीं कोई खजाना मिल गया हो। जब आप मंगल को ढूँढ लेंगे, तो वो खुशी ऐसी होगी जैसे आपने कोई पहेली सुलझा ली हो। लेकिन अगर मंगल ने आपको चकमा दे दिया, तो भी निराश न हों। इस ऑप्टिकल इल्यूजन का असली मजा है उस प्रक्रिया में जिसमें आप अपनी आँखों और दिमाग को मंगल की तलाश में झोंक देंगे।
जंगल में मंगल को खोजने के लिए दिया गया समय अब समाप्त हो चुका है। जिन लोगों ने जंगल में मंगल को खोज लिया, सच में उनकी नजर बहुत तेज है और जो लोग मंगल को खोजने में असफल रहे, उन्हें टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। उनके लिए हमने नीचे एक तस्वीर लगाई है, जिसमें मंगल को काले घेरे में दिखाया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
संपादक की पसंद