1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने खुद उठाकर परिवार को सौंपा, वायरल वीडियो ने जीता दिल

हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने खुद उठाकर परिवार को सौंपा, वायरल वीडियो ने जीता दिल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 08, 2025 10:07 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 10:07 am IST

हाथी एक समझदार जानवर है। सोशल मीडिया पर आए दिन हाथी के समझदारी भरे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। हाल में एक बार फिर से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जहां हाथी की समझदारी देख लोग उसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे।

बच्चे को परिवार वालों को सौंपते हुए हाथी- India TV Hindi
बच्चे को परिवार वालों को सौंपते हुए हाथी Image Source : INSTAGRAM/@JAIN29859

हाथी एक विशालकाय प्राणी है। जितना विशाल हाथी का शरीर होता है, उससे कहीं ज्यादा बड़ा उसका दिल होता है। इस बात को सिद्ध करते एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हाथी का दिल कितना बड़ा और भावनाओं से भरा होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनजाने में एक बच्चा चिड़ियाघर के हाथी के बाड़े में गिर गया, जिसके बाद एक समझदार हाथी ने बच्चे की जान बचाते हुए उसे सावधानीपूर्वक उठाकर उसके परिवार को सौंप दिया।

इस घटना को चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह घटना एक चिड़ियाघर में घटी, जहां लोग जानवरों को देखने आए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा हाथी के बाड़े में गिरा हुआ था। बच्चे को देख हाथी उसके करीब आता है और फिर उसे अपनी सूंड और पैरों के सहारे ऊपर उठाकर उसे उसके परिवार को सौंप देता है। इस घटना को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

यह नजारा इतना भावुक था कि वहां मौजूद लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jain29859 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग इस हाथी की समझदारी और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, "यह वीडियो दिखाता है कि जानवरों का दिल इंसानों से कहीं ज्यादा बड़ा होता है। गजराज ने जो किया, वह हम सभी के लिए एक मिसाल है।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "यह देखकर मेरा बचपन याद आ गया, जब मैं चिड़ियाघर गया था। लेकिन इस हाथी ने सचमुच ममता की मिसाल कायम की।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

करनी है जंगल में मंगल की खोज, आँखों के साथ-साथ दिमाग को भी घूमाकर रख देगा यह ऑप्टिकल इल्यूजन

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ 'अजय देवगन फसल उगाओ योजना', झाड़ियों के पीछे से एक साथ निकले अभिनेता के 4 हमशक्ल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।