हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसा कोई न कोई वीडियो तो दिख ही जाता है जिसमें जुगाड़ देखने को मिल जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे जुगाड़ के वीडियो देखे ही होंगे। कोई अपने काम को आसान करने के लिए जुगाड़ करता है तो कोई पैसा बचाने के लिए जुगाड़ का रास्ता अपनाता है। कोई शौक के लिए जुगाड़ करता है तो किसी को जुगाड़ बहुत पसंद होता है। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
बाथरूम में बंदे ने किया गजब का जुगाड़
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने बाथरूम के नल में एक पाइप को लगाया हुआ है और वो पाइप ऊपर की तरफ जा रहा है। पाइप पूरी तरह से ऊपर जाने के बाद एक जगह से मुड़ता है और आगे आकर थोड़ा सा झुकता है। वहां अंत में एक बल्ब लगा हुआ है। समझ में नहीं आता है कि बंदे ने पाइप में बल्ब क्यों लगाया है मगर जैसे ही वो जूम करता है तो सब साफ हो जाता है। उस बल्ब के अंदर कुछ नहीं है और बल्ब पर भी कई सारे छेद हैं। शख्स ने जुगाड़ से शॉवर बनाया जो वो वीडियो में दिखा रहा है। ऐसा जुगाड़ वाला शॉवर पहली बार नजर आया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर casm.saurabh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हैकर है भाई हैकर। दूसरे यूजर ने लिखा- कहां से लाते हैं ऐसा दिमाग। तीसरे यूजर ने लिखा- नीचे से पानी ऊपर कैसे जाएगा। चौथे यूजर ने लिखा- आइए न हमरा बिहार में। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये है टेक्नोलॉजिया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस गेट से Exit लिया तो सीधे यमराज से ही मुलाकात होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
डॉगेश भाई बने रक्षक, बच्चों को दूसरे कुत्ते से बचाने के लिए लगाई हीरो वाली छलांग, Video वायरल