1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस गेट से Exit लिया तो सीधे यमराज से ही मुलाकात होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इस गेट से Exit लिया तो सीधे यमराज से ही मुलाकात होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 13, 2025 06:01 pm IST,  Updated : Aug 13, 2025 06:02 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक इमरजेंसी एग्जिट डोर नजर आ रहा है मगर आप जब पूरा वीडियो देखेंगे तो आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/REMIGIUSJ

सोशल मीडिया पर हर दिन न जानें कितने ही वीडियो लोग पोस्ट करते हैं। इंसान स्क्रोल करते-करते थक जाता है मगर कभी वीडियो खत्म नहीं होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात से सहमत जरूर होंगे। आप एक और बात से सहमत होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। कब कैसे वीडिया वायरल होता हुआ मिल जाए, वो तो नहीं पता मगर वीडियो को देखने के बाद लोग उसके मुताबिक अपना रिएक्शन भी देते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अभी कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है और उसे देखन के बाद लोगों ने क्या कहा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक बिल्डिंग के अंदर का है। शख्स ने अंदर उसे रिकॉर्ड किया है और वीडियो में एक डोर दिखाता है जो इमरजेंसी के लिए है। इमरजेंस एग्जिट के लिए वो दरवाजा बनाया हुआ है मगर जैसे ही वो उस डोर के बाहर का नजारा दिखाता है, हर कोई हैरान हो जाता है। बाहर जाने के लिए वहां पर कोई सीढ़ी नहीं है। इसका मतलब इमरजेंसी की हालत में कोई वहां से निकला तो वो तो निकल ही जाएगा। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर remigiusj नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 57 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दुनिया से इमरजेंसी एग्जिट। दूसरे यूजर ने लिखा- इमरजेंसी एग्जिट नहीं फाइनल एग्जिट। तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्डिंग से इमरजेंसी एग्जिट नहीं जिंदगी से इमरजेंसी एग्जिट। एक अन्य यूजर ने लिखा- सीधे स्वर्ग में।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

डॉगेश भाई बने रक्षक, बच्चों को दूसरे कुत्ते से बचाने के लिए लगाई हीरो वाली छलांग, Video वायरल

ब्रिज से गुजरती ट्रेन देख सड़क पर रुक गए लोग, Video देख लोगों ने अपने मुताबिक बताया कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।