1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. धन्य है ऐसी महान आत्माओं को! बंदे की हरकत देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी, Video हुआ वायरल

धन्य है ऐसी महान आत्माओं को! बंदे की हरकत देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 13, 2025 12:43 pm IST,  Updated : Aug 13, 2025 12:43 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। वहीं बहुत सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RUPESHK14829210

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो लोगों द्वारा पोस्ट किए जाते हैं जिन्हें हम और आप अपनी टाइमलाइन पर देखते ही हैं। आप जितनी बार सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ अलग और नया देखने को मिल ही जाएगा और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। हंसी-मजाक के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। कुछ वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं तो कई सारे वीडियो अचानक कोई रिकॉर्ड कर लेता है और वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी घर के ग्रिल की वेल्डिंग कर रहा है। वो छत पर ग्रिल के पास बैठा हुआ है और वेल्डिंग सही से हो इसलिए उसने अपने सिर को बाहर निकाला और वहां से देखते हुए ग्रिल की वेल्डिंग कर दी। मगर दिक्कत यह है कि उसने अपने सिर को ग्रिल के नीचे से बाहर किया और वेल्डिंग के कारण उसका सिर वहीं पर फंस गया। अब यह वीडियो स्क्रिप्टेड है या फिर नहीं है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो हंसाने लायक है और इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rupeshk14829210 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इनके बारे में आप दो शब्द कहना चाहेंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- धन्य है ऐसी महान आत्माओं को। दूसरे यूजर ने लिखा- पागल ही कहेंगे इसको। तीसरे यूजर ने लिखा- चूक हो गई थोड़ी सी। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे नहीं, ये क्या काम किया भाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़के को तो वीरता पुरष्कार मिलना चाहिए, विशाल झूले पर चढ़कर इस तरह महिला की बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।