1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खुद को होशियार समझकर चला था बंदरों से WWF लड़ने, 10 सेकेंड में हो गया चारों खाने चित्त

खुद को होशियार समझकर चला था बंदरों से WWF लड़ने, 10 सेकेंड में हो गया चारों खाने चित्त

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 12, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 01:22 pm IST

जानवरों के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ या उन्हें उकसाना कितना खतरनाक हो सकता है। वह आप ये वीडियो देख अंदाजा लगा सकते हैं।

गली में बंदरों से हुई नूरा-कुश्ती- India TV Hindi
गली में बंदरों से हुई नूरा-कुश्ती Image Source : X/@ANKITRAWAL1182

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देख लोगों का दिन मजे से कट जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि एक शख्स अपनी "होशियारी" दिखाने के चक्कर में बंदरों से पंगा लेता है, जिसके बाद बंदर ने उसे महज 10 सेकंड के अंदर चारों खाने चित्त कर देते हैं।

बंदरों की "WWE स्टाइल" फाइटिंग

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक शख्स जो बड़े जोश और आत्मविश्वास के साथ एक गली में खड़े होकर बंदरों से छेड़खानी करता है। थोड़ी ही देर में वह अपने हाथ में एक छड़ी उठाता है और उससे उन बंदरों को दौड़ा लेता है। बंदर डर के मारे इधर-उधर भागने लगते हैं, लेकिन शख्स को इस वक्त मस्ती सूझ रही थी। वह एक-एक कर बंदरों को उसी छड़ी से मारने लगता है। शख्स की इस हरकत को देख बंदर भी उसे सबक सिखाने का फैसला कर लेते हैं। शख्स शायद यह सोच रहा था कि वह बंदरों को आसानी से डरा देगा और इसी सोच के साथ वह उनसे उलझ जाता है, लेकिन उसकी यह "WWF स्टाइल" की चुनौती ज्यादा देर नहीं टिकती।

बंदरों ने शख्स को सिखाया सबक

महज 10 सेकंड के भीतर, एक बंदर उसकी ओर तेजी से दौड़ता है और ऐसा झपट्टा मारता है कि शख्स जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है। बाकी बंदर भी इस मौके का फायदा उठाते हुए शोर मचाने लगते हैं और एक-एक कर उसके शरीर पर कूद जाते हैं। शख्स हक्का-बक्का रह जाता है और जल्दी से उठकर वहां से भाग निकलता है। ये पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उसकी "होशियारी" की कहानी खूब वायरल हो रही है।

वीडियो हुआ वायरल

इस वायरल मजेदार वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ankitrawal1182 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही। कोई इसे "बंदरों का WWE" कह रहा है, तो कोई इसे "होशियारी का हश्र" बता रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "बंदरों से पंगा लेना था, तो पहले प्रैक्टिस तो कर लेता!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "10 सेकंड में पूरी कहानी खत्म! बंदरों ने बता दिया कि असली पहलवान कौन है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पास जाकर फोटो क्लिक कर रहा था शख्स, गुस्साए हाथी ने दौड़ाकर रौंदा, Video देख निकल जाएगी आपकी चीख

स्कूल में था Pet Day, बच्चे अपने-अपने पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे, एक बच्चा जो ले आया वह देख सबकी फटी रह गईं आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।