1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भंडारा में ऐसा कौन करता है भाई, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

भंडारा में ऐसा कौन करता है भाई, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2025 08:43 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 08:43 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ऐसा आपने पहले कभी कुछ नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/CHAL.HASA.LE

सोशल मीडिया की गलियों में कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। इन गलियों में अनगिनत वीडियो और फोटो हर रोज पोस्ट होते हैं जिन्हें आप और हम अपनी टाइमलाइन से देखते ही हैं। आप अगर हर दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने यह नोटिस किया होगा कि हर दिन जितने भी वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं, उसमें से ही कई सारे वायरल होते हैं। कभी हंसी-मजाक तो कभी जुगाड़, कभी स्टंट तो कभी ड्रामा और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा आपने नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने देखा होगा कि कई सारे लोग किसी विशेष दिन पर भंडारा करवाते हैं और लोगों को भोजन या प्रसाद खिलाते हैं। ऐसे में होता है कि कई बार लोग दो या तीन बार खाने के लिए वो चीज ले लेते हैं। इसी चीज से बचने के लिए एक बंदे ने कुछ ऐसा किया जो किसी ने नहीं सोचा होगा। वीडियो में नजर आता है कि जितने भी बच्चे वहां आ रहे हैं, पहले उनके अंगूठे पर निशान लगाया जा रहा है ताकि वो दोबारा नहीं आ सके। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर chal.hasa.le नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भंडारा वेरिफिकेशन अनलॉक हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- KYC वेरिफिकेशन। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या दिमाग लगाया है भाई, कोई चीटिंग होगी नहीं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

काम में लगी थी महिला और तभी पलंग के अंदर जाकर लेट गया बच्चा, उसके बाद जो हुआ आप खुद देख लीजिए

दूल्हे को शादी करने से कोई नहीं रोक सकता, Video देख आप खुद समझ जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।