1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में घुस गया नशेड़ी और बन बैठा लोको पायलट, उसके बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में घुस गया नशेड़ी और बन बैठा लोको पायलट, उसके बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2025 05:51 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 05:51 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें ग्वालियर स्टेशन पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नशे में धुत एक आदमी कैसे खुद को लोको पायलट समझकर लोको पायलट की सीट पर बैठा हुआ है।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : REPORTER INPUT

हर दिन ट्रेन से लाखों लोग सफर करते हैं। आप सोचिए कि आप ट्रेन के जरिए किसी जगह पर जा रहे हैं और तभी आपको पता चले कि ट्रेन के इंजन में एक नशेड़ी आदमी घुस गया है और वो खुद को लोको पायलट समझते हुए खुद ट्रेन चलाने की जिद पर अड़ा हुआ है तो आपकी क्या हालत होगी? आपके साथ तो ऐसा नहीं हुआ होगा मगर ग्वालियर में कुछ ऐसा ही हुआ। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हाई वोल्टेज ड्रामा होते हुए नजर आ रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं और उसके बाद मामले की जानकारी देते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा ट्रेन को दिखाते हुए बता रहा है कि उसमें एक अज्ञात आदमी आकर बैठ गया है और इससे पब्लिक परेशान है। इसके बाद वो फोन को ट्रेन के पास लाकर उस बंदे को दिखाता है जो लोको पायलट की सीट पर जाकर बैठ गया है। वीडियो बनाने वाला बंदा असली लोको पायलट को दिखाते हुए यह भी बोलता है कि उस बंदे ने उसके साथ मारपीट की है। वीडियो में वो आदमी कुछ बोलता हुआ नजर तो आ रहा है मगर उसकी बातें साफ समझ में नहीं आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपको बता दें कि यह मामला ग्वालियर रेलवे स्टेशन का है। एक शराबी आदमी लोको पायलट की सीट पर जाकर बैठ गया था। दरअसल ग्वालियर मेमू ट्रेन स्टेशन से रवाना होने वाली थी और तभी वो आदमी इंजन में जाकर बैठ गया जिससे सफर कर रहे यात्रियों की जान आफत में आ गई। अगर वो इंजन में किसी भी तरह की छेड़छाड़ कर देता तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह ड्रामा वहां लगभग 10 मिनट तक चला और उसके बाद RPF ने उस आदमी को ट्रेन से उतारा। इस ड्रामे की वजह से ट्रेन आधे घंटे बाद वहां से निकली।

ये भी पढ़ें-

ये अलग ही लेवल का कीड़ा है भाई! लड़कों की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

फैशन इतना बदल गया और मुझे पता तक नहीं चला, वायरल Video देख आप हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।