सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन तरह-तरह के वीडियो और फोटो, लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और उन्हीं सब में से कुछ, जो लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी तो दिन में कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते ही होंगे और देखते होंगे कि कैसे-कैसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं। कभी हंसी-मजाक के वीडियो देखते होंगे तो कभी लड़ाई और लोगों की बेवकूफी के वीडियो दिखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बोलता है, 'जैसे तुम्हारे अंदर कीड़ा है न उसी तरह मेरे अंदर भी कीड़ा है कि चलते कूलर या पंखे के अंदर कुछ चीजें फेंके।' इतना कहते हुए वो पंखे के पीछे के घास को हटा देता है। इसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग चीजों को फेंकते हुए नजर आता है। पहले तो फायर एक्सटिंग्विशर को स्प्रे करता है, इसके बाद दूसरे स्प्रे करते हैं और उसके बाद वो उन्हें अंदर कूलर में फेंकने लगते हैं। इसके बाद वो अलग-अलग चीजों को उठाकर अंदर फेंकते हुए नजर आते हैं। आखिर में कार से कूलर को टक्कर भी मारते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VegBiryani108 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये अलग ही लेवल का कीड़ा है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई पंखे में जरा हाथ डालकर दिखाना तो। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना बड़ा कीड़ा कहां होता है किसी में।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
फैशन इतना बदल गया और मुझे पता तक नहीं चला, वायरल Video देख आप हैरान हो जाएंगे