1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फैशन इतना बदल गया और मुझे पता तक नहीं चला, वायरल Video देख आप हैरान हो जाएंगे

फैशन इतना बदल गया और मुझे पता तक नहीं चला, वायरल Video देख आप हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 03:56 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बहुत ही अनोखा जींस देखने को मिला और आप जैसे ही उस जींस को देखेंगे, आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए आपको उस जींस के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/RELOAD_CASUAL_STORE

फैशन एक ऐसी चीज है जो समय के साथ बदलता रहता है। कल तक जिस डिजाइन के बारे में किसी को नहीं पता, वो अगले दिन फैशन बन सकता है। आपने भी अपने उम्र के साथ-साथ कई तरह के फैशन को आते और जाते हुए देखा होगा। आपने भी कई सारे फैशन को अपनाया होगा मगर कई बार सोशल मीडिया पर ऐसा फैशन दिख जाता है जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जो अब तक आपने शायद ही देखा होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा जींस पहने हुए नजर आ रहा है मगर वो जींस अब तक का सबसे अनोखा है। आप जो जींस पहनते होंगे उसमें बटन और जीप आगे होगी मगर इसमें तो अलग ही जगह देखने को मिला। वीडियो में दिख रहा है कि बटन और जीप को राइट साइड में कमर की तरफ कर दिया गया है। ऐसा करते ही आगे वाली एक जेब और पीछे वाली एक जेब का कॉम्बिनेशन बन गया। इसका मतलब पीछे आपको एक आगे वाली जेब नजर आएगी और आगे आपको पीछे वाली एक जेब नजर आएगी। यह अब तक की सबसे अनोखी जींस है जो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर reload_casual_store नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई दूसरे अकाउंट की तरफ से भी पोस्ट किया गया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

खुद को हैवी ड्राइवर समझकर ये गलती बिल्कुल ना करें, बाढ़ के बीच जान जोखिम में डाल पुल पार करते दिखा ट्रैक्टर चालक

खुद को होशियार समझकर चला था बंदरों से WWF लड़ने, 10 सेकेंड में हो गया चारों खाने चित्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।