सोशल मीडिया के इस दौर में लोग रील्स और वीडियो के जरिए अपनी प्रतिभा, क्रिएटिविटी या फिर कुछ अनोखा दिखाकर वायरल होने की जुगत में लगे रहते हैं। लेकिन कई बार यह जुनून ऐसी हरकतों में बदल जाता है, जो लोगों को वायरल तो कर देता है, लेकिन उन्हें विवादों में भी ला देता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली मेट्रो से सामने आया है, जहां एक युवक ने साड़ी पहनकर मेट्रो में डांस किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद वायरल वीडियो पर लोगों ने उस युवक को खूब खरी-खोटी सुनाई। सोशल मीडिया पर उस युवक को यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं भी झेलनी पड़ी।
साड़ी पहन युवक ने किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक दिल्ली मेट्रो के अंदर साड़ी पहने डांस करते नजर आ रहा है। वह बॉलीवुड गाने पर ठुमके लगाते हुए रील बनवा रहा है। साड़ी में डांस कर रहे युवक का कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा है। वह मेट्रो के भीड़भाड़ वाले माहौल में भी बेफिक्र होकर डांस कर रहा है। मेट्रो के अन्य यात्री उसे हैरानी भरी नजरों से देख रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोग देख चुके हैं।
वीडियो देख भड़के लोग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। जहां कुछ यूजर्स ने युवक के कॉन्फिडेंस की तारीफ की, वहीं ज्यादातर ने इसे ‘अश्लील’ और ‘भद्दा’ करार दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, “मेट्रो में ये सब करने की क्या जरूरत? शर्म नहीं आती?” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “फेमस होने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन ये तो हद हो गई।” यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में लोगों को इस तरह के फूहड़ रील्स बनाते हुए देखा गया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
पास जाकर फोटो क्लिक कर रहा था शख्स, गुस्साए हाथी ने दौड़ाकर रौंदा, Video देख निकल जाएगी आपकी चीख