1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ट्रेन के दरवाजे पर बैठी लड़की को आई झपकी, मौका देख सिंदूर लगाकर भाग गया युवक

Video: ट्रेन के दरवाजे पर बैठी लड़की को आई झपकी, मौका देख सिंदूर लगाकर भाग गया युवक

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 12, 2025 12:37 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 12:37 pm IST

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे एक मजेदार और मनोरंजक घटना मान रहे हैं, तो कुछ इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बता रहे हैं।

महिला की मांग में सिंदूर लगाते हुए युवक- India TV Hindi
महिला की मांग में सिंदूर लगाते हुए युवक Image Source : INSTAGRAM/@PATNAMEMES__

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ट्रेन के दरवाजे पर बैठी झपकी ले रही है। ऐसे में एक युवक मौका पाकर उसके माथे पर सिंदूर लगाकर फरार हो जाता है। इस वीडियो को देख लोग हंसने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के दरवाजे पर बैठी नजर आ रही है। वह थकान या नींद की वजह से झपकी ले रही है। तभी पास में खड़ा एक युवक चुपके से उसके पास आता है और उसके माथे पर सिंदूर लगाकर भाग जाता है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वायरल हो रहा वीडियो भागलपुर जंक्शन का बताया जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के पीछे भागलपुर जंक्शन लिखा दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @patnamemes__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक और शेयर किया है। वीडियो के टाइटल में लिखा है, "कहीं ये करते दिख जाऊं तो हैरान मत होना।" यूजर्स ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये तो गजब का मोमेंट है, भाई!” तो वहीं एक अन्य ने मजाक में कहा, “सिंदूर लगाकर भाग गया, अब शादी का इंतजार है!” कुछ लोगों ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताकर इसकी सत्यता पर सवाल भी उठाए।

सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जहां लोग कुछ तूफानी करते दिख जाते हैं। वैसे तो भारतीय संस्कृति में सिंदूर का विशेष महत्व है। यह सुहाग की निशानी माना जाता है और आमतौर पर विवाहित महिलाएं इसे अपनी मांग में लगाती हैं, लेकिन इस शख्स ने युवती को बगैर शादी के ही सिंदूर लगाकर उसे सुहागन बना दिया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोगों को ठहाके लगाने का एक और मौका मिला हुआ है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पास जाकर फोटो क्लिक कर रहा था शख्स, गुस्साए हाथी ने दौड़ाकर रौंदा, Video देख निकल जाएगी आपकी चीख

स्कूल में था Pet Day, बच्चे अपने-अपने पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे, एक बच्चा जो ले आया वह देख सबकी फटी रह गईं आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।