1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बॉयफ्रेंड संग पिज्जा खाने गई थी लड़की, तभी दोस्तों के साथ आ गया भाई, फिर जो घमासान हुआ वो Video में देखें

बॉयफ्रेंड संग पिज्जा खाने गई थी लड़की, तभी दोस्तों के साथ आ गया भाई, फिर जो घमासान हुआ वो Video में देखें

 Published : Aug 12, 2025 08:12 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 11:27 pm IST

यूपी के हापुड़ में लड़की बॉयफ्रेंड के संग पिज्जा खाने रेस्टोरेंट में गई थी। इसी दौरान पीछे से दोस्तों संग लड़की का भाई वहां पहुंच गया। फिर रेस्टोरेंट में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आया है।

up hapur viral video brother sister- India TV Hindi
यूपी के हापुड़ में रेस्तरां में घमासान। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, हापुड़ में एक भाई ने अपनी बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ एक रेस्टोरेंट में पकड़ लिया। इसके बाद भाई और उसके दोस्तों ने मिलकर दोनों को जमकर पीटा। लड़की के भाई ने हाथ में लोहे की रॉड लेकर जमकर मारपीट की। इस घटना के कारण रेस्टोरेंट में काफी देर तक हंगामा और अफरा तफरी का माहौल रहा। आइए जानते हैं पूरा मामला।

भाई ने बहन को भी जमकर पीटा

बॉयफ्रेंड के साथ-साथ भाई द्वारा अपनी बहन को भी जमकर पीटा गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। ये पूरी घटना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड स्थित पेपर पिज्जा रेस्टोरेंट की है। जहां 7 अगस्त को एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में पिज्जा खाने के लिए पहुंची थी। दोनों पिज्जा खा रहे थे और बॉयफ्रेंड का हाथ लड़की के कंधे पर रखा हुआ था। एक दूसरे के साथ पिज्जा का लुफ्त उठाते हुए दोनों रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे। इसी दौरान लड़की का भाई रेस्टोरेंट में आया जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

लोहे की रॉड लेकर पहुंचा भाई

लड़की का भाई रेस्टोरेंट में अपने हाथ में एक लोहे की रॉड लेकर पहुंचा था। लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को साथ देखते ही उसके भाई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा शुरू हो गया और भाई द्वारा जमकर मारपीट की गई। वहीं, लड़की के भाई के साथ उसके कुछ दोस्त भी रेस्टोरेंट में पहुंचे और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सामने आए वीडियो में रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारी भी बीच-बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं।

बहन को भी जमकर थप्पड़ जड़े

बॉयफ्रेंड के साथ-साथ लड़की के भाई ने अपनी बहन को भी जमकर थप्पड़ जड़े। इस मामले में घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें यह पूरी घटना कैद हो गई। इस हंगामे के चलते रेस्टोरेंट में बैठे अन्य लोग और कपल भी रेस्टोरेंट से गायब होते दिखाई दिए। पूरी घटना को लेकर किसी भी पक्ष की तरफ से अब तक पुलिस पर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। (रिपोर्ट- निशांक शर्मा)

ये भी पढे़ं- 'गुंडे, माफिया, दंगाई, सब सैफई परिवार के भाई', केशव मौर्य ने अखिलेश पर बोला हमला तो चचा शिवपाल ने दिया रिएक्शन

रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज, स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, फिर 50 मीटर तक घसीटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।