सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कुछ समय तो बिताते ही हैं। लोग जब भी बोर होते हैं या फिर अपने काम से फ्री हो जाते हैं तो लोग सोशल मीडिया पर कुछ देर स्क्रोलिंग करते ही हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन जितने भी वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। कब कैसा वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला ने दीवान(पलंग) को खोला हुआ है और अंदर रखे सामान को एडजस्ट कर रही है। तभी उसका बच्चा आकर अंदर बैठ जाता है। महिला उसे देख लेती है और उसे बाहर निकाल देती है। इसके बाद वो फिर से अपने काम में लग जाती है और बच्चा फिर से उधर जाकर बैठ जाता है। इस बार महिला उसे नहीं देख पाती है और काम में लगे रहती है और कुछ देर बाद वो दीवान को बंद कर देती है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वो दीवान खोलती है और बच्चे को बाहर निकालती है। अगर आवाज नहीं सुनाई देती तो कुछ भी हो सकता था।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @geetappoo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'काम में इतना भी न खो जाओ कि बच्चों को ही भूल जाएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेडरूम में CCTV कैमरा कौन लगाता है, वो भी घर में। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चों का हमेशा ख्याल रखें।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दूल्हे को शादी करने से कोई नहीं रोक सकता, Video देख आप खुद समझ जाएंगे