सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिसमें किसी आदमी की गजब की बहादुरी देखने को मिलती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो अभी तक देखे ही होंगे। आपने यह भी नोटिस किया होगा उस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह का रिएक्शन भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के की बहादुरी नजर आ रही है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा और लड़के ने महिला की जान कैसे बचाई।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक Giant Wheel के एक कैबिन को पकड़े हुए एक महिला लटकी हुई है। अब वो कैबिन के अंदर से कैसे गिर गई, यह तो वीडियो में नहीं दिखा मगर उसे उतारने के लिए झूले को धीमा करके रोकने की कोशिश की गई। झूला सही जगह पर आकर रुक गया था मगर इससे पहले महिला उतरती पता नहीं कैसे झूला विपरीत दिशा में चल गया और महिला फिर से हवा में लटक गई। इसके बाद एक लड़के ने बहादुरी दिखाई और झूले पर चढ़कर महिला का हाथ पकड़ा और उसे नीचे वाले कैबिन में जानें में मदद की। इस तरह से उसने महिला की जान बचाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dogesh_bhai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई की वीडियो कब और कहां का है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये मिनी हार्ट अटैक था। दूसरे यूजर ने लिखा- आंटी सुरक्षित थी। वहीं कई यूजर्स ने इसे मजाक में लेते हुए हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अब बस यही देखना बाकी रह गया था, वायरल Video जरा आप भी देखिए
BF संग लंबे समय तक किराए के घर में रही लड़की, फिर पता चला कुछ ऐसा जो सोचा भी नहीं था