इस दुनिया में कई सारे जानवर हैं मगर जैसे ही कोई आपसे पूछेगा कि सबसे वफादार जानवर कौन सा है तो आपके दिमाग में भी पहला नाम कुत्ते का ही आएगा। कई सारे लोग आपको ऐसे मिलेंगे जो कुत्ते को काफी पसंद करते हैं। कई सारे लोग उन्हें घर में पालते भी हैं और अपने घर का एक सदस्य बनाकर रखते हैं। वहीं बदले में वो कुत्ते आपके घर की, आपकी और बच्चों की रक्षा भी करते हैं। कई बार वो कुत्ते उन बच्चों की भी रक्षा करते हैं जिन्हें वो जानता है। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वो वीडियो इस बात का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।
कुत्ते ने बच्चों को बचाया
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा भागते हुए एक तरफ से दूसरी तरफ जाता है और जब वो वापस आ रहा होता है तब उसके साथ दो और बच्चे नजर आते हैं। तभी दिखता है कि एक घर की बाउंड्री के अंदर बैठा पालतू कुत्ता अचानक से उस दीवार पर चढ़ता है और एक लंबी छलांग मारकर बाहर आ जाता है। अगले ही एक सेकंड में पता चल जाता है कि एक दूसरा कुत्ता उन बच्चों के पीछे आ रहा था तो उस कुत्ते से बचाने के लिए इस पालतू कुत्ते ने छलांग लगाई और उसे रोकने के लिए पीछे दौड़ पड़ता है। वीडियो में इतना ही नजर आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऋषिकेश में एक कुत्ता सुपरहीरो की तरह दूसरे कुत्ते से बच्चों को बचाने के लिए कूद पड़ा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुत्ते इंसान से ज्यादा वफादार होते हैं, फिर से साबित हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- सुपरहीरो को कॉस्ट्यूम की जरूरत नहीं होती। तीसरे यूजर ने लिखा- यह देखकर अच्छा लगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ब्रिज से गुजरती ट्रेन देख सड़क पर रुक गए लोग, Video देख लोगों ने अपने मुताबिक बताया कारण
समय का संपूर्ण इस्तेमाल करना कोई अंकल जी से सीखो, इनका Video हो रहा है खूब वायरल