1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ई-रिक्शा वालों ने अब ये जिम्मेदारी भी उठा ली, ट्रक वाले तो Video देख माथा पकड़ लेंगे

ई-रिक्शा वालों ने अब ये जिम्मेदारी भी उठा ली, ट्रक वाले तो Video देख माथा पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 13, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Aug 13, 2025 01:12 pm IST

सोशल मीडिया पर फिर से एक ई-रिक्शा का वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो पहले के सभी वीडियो से अलग है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@BABAXWALE

सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के काफी वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा लड़ाई, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी हरकत और न जानें कितने तरह के वीडियो वायरल होते हैं मगर अभी कुछ समय से एक नए तरह का वीडियो देखने को मिल रहा है। कई सारे लोग ई-रिक्शा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि ई-रिक्शा ऐसे काम कर रहे हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था और उन्हीं कारणों से वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अब वायरल हो रहे नए ई-रिक्शा के वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बताने के लिए बहुत कुछ तो नहीं मगर जो भी है, वो अनोखा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि ई-रिक्शा में गिट्टी लोड किया गया है। जो काम अब तक ट्रक वाले कर रहे थे, वो अब ई-रिक्शा वाले भी करने लगे। इसके लिए उन्होंने ई-रिक्शा में फट्टे लगाकर जुगाड़ करक लिया है और उन्हीं के बीच में गिट्टी भरी हुई है। लाइन से खड़ी तीन ई-रिक्शा में गिट्टी भरी हुई है जिसे देख बंदा हैरान हो गया होगा और फिर उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Babaxwale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'पूरा ट्रक समाज डरा हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मिनी ट्रक है। दूसरे यूजर न लिखा- टोटो की नई परिभाषा। तीसरे यूजर ने लिखा- सस्ता ट्रक है। चौथे यूजर ने लिखा- ट्रक समाज को डरकर रहना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ई रिक्शा का ट्रक बना दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

धन्य है ऐसी महान आत्माओं को! बंदे की हरकत देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी, Video हुआ वायरल

इस लड़के को तो वीरता पुरष्कार मिलना चाहिए, विशाल झूले पर चढ़कर इस तरह महिला की बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।