1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंडरवियर का ऐसा इस्तेमाल आज तक किसी ने नहीं किया होगा, Video देख फटी की फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

अंडरवियर का ऐसा इस्तेमाल आज तक किसी ने नहीं किया होगा, Video देख फटी की फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 03, 2025 02:23 pm IST,  Updated : Aug 03, 2025 02:23 pm IST

भारत के लोगों में जुगाड़ उनकी रग-रग में बसता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक भाईसाहब ने जुगाड़ को भी नया आयाम दे दिया है।

पुराने अंडरवियर से बना थैला- India TV Hindi
पुराने अंडरवियर से बना थैला Image Source : INSTAGRAM/@JEEJAJI

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन वीडियो में कभी कोई कुछ जुगाड़ करता नजर आता है तो कभी कोई अपनी बुद्धि का 100 प्रतिशत से भी ज्यादा इस्तेमाल करते दिख जाता है। लेकिन इस मामले में तो एक शख्स ने हद ही पार कर दी। दरअसल, इस शख्स ने अपनी पुरानी चड्ढी को थैला बनाकर टिफिन ढोने का काम करने लगा। जी हां, आपने सही सुना, पुरानी चड्ढी से थैला बना लिया। ये वीडियो इतना मजेदार है कि सोशल मीडिया यूजर्स का हंसी का डोज पूरा हो गया।

पुरानी चड्ढी को शख्स ने बना लिया थैला

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी पुरानी चड्ढी को काट-छांटकर उसे एक थैले का रूप दे दिया है। फिर शख्स को उसमें टिफिन डालते देखा जा सकता है। संभवत: वह शख्स उस थैले में टिफिन डालकर काम पर निकला हो। शख्स का यह जुगाड़ वाला वीडियो रिसाइकिलिंग का एक बेहतर नमूना भी पेश कर रहा है। वीडियो में शख्स को देख ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा कि उसे अपनी इस चड्ढी वाले थैले को लेकर कोई शर्मिंदगी हो रही होगी। वह चड्ढी वाले थैले को हाथ में लटकाए ऐसे चल रहा है जैसे उसने कोई डिजाइनर बैग लटकाया हो।

वीडियो पर लोग कमेंट कर ले रहे हैं चटकारे

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो पर कमेंट्स की तो बाढ़ सी आ गई है। जहां कोई इस झोले को "सस्‍ता और टिकाऊ" बता रहा है, तो कोई कह रहा है, "भाई, ये तो पर्यावरण-फ्रेंडली फैशन है।" वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा, "इस चड्ढी वाले थैले के सामने Gucci-Vucci सब फेल है।" दूसरे ने लिखा, "अगर ये थैला मार्केट में आया, तो मैं तो 10 खरीद लूंगा।" तीसरे ने लिखा, "भाई, अगली बार पुरानी बनियान से वॉलेट बना देना।" जबकि कुछ लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण का नया तरीका बताया। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

लंका से लाइव लंकेश! अगर रावण होता रीलबाज तो कुछ ऐसे बनाता अपने Vlogs, AI ने दिखा दिया वह नजारा

ट्रेन है या खंडहर! कुछ ऐसा है पाकिस्तान के रेलवे का हाल, हालत कबाड़ से कम नहीं, कंगाली देख लोगों ने खूब ली मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।