जुगाड़ की कमी भारतीयों के रहते तो नहीं हो सकती। यहां पर लोग हर समस्या का समाधान अपने देसी अंदाज में निकाल लेते हैं। यही वजह है कि भारत के लोगों का जुगाड़ हर रोज नित नए आयाम छू रहा है। इसी बात को साबित करता हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने बंद शीशे वाली कार में नेचुरल हवा लाने का अनोखा जुगाड़ कर डाला।
शख्स का जुगाड़ हो गया वायरल
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपनी कार के बंद शीशों के बावजूद ताजी हवा का मजा लेने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। वीडियो में दिखाया गया है कि कार के शीशे बंद होने के बावजूद भी शख्स एक तगड़े जुगाड़ के जरिए नेचुरल हवा को अंदर ले आया। यह जुगाड़ इतना सरल और सस्ता है कि इसके लिए कुछ ज्यादा तामझाम करने की जरूरत भी नहीं पड़ी। दरअसल, शख्स ने कार की खिड़की के पास एक प्लास्टिक वाले पाइप को फिट किया, जो बाहरी हवा को अंदर लाने में मदद कर रहा है, वो भी बिना शीशा खोले।
लोगों को मिल रहा प्राकृतिक हवा का आनंद
इस देसी जुगाड़ की खासियत यह है कि जहां एक ओर आधुनिक कारों में एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग आम है, वहीं यह जुगाड़ प्राकृतिक हवा का आनंद अंदर बैठे कार सवार लोगों को दे रहा है। जिससे ईंधन की भी बचत हो रही है और पर्यावरण को कोई भी नुकसान नहीं हो रहा। इस तरह के जुगाड़ यह साबित करते हैं कि भारत के लोग जुगाड़ से इस दुनिया का काया पलट भी कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तहलका
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग इसे शेयर कर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये है असली देसी टेक्नोलॉजी! इतना आसान और सस्ता समाधान, गजब।” वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “AC वालों को अब शर्मिंदगी महसूस हो रही होगी।” इस वीडियो को अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
नशे-नशे में कार पर मारी लात, जब अंदर से निकली पुलिस तो आया होश, दुम दबाकर शख्स ने पकड़ी पतली गली