1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ठेके के सामने हेड कांस्टेबल संग जाम छलकाते दिखे SI साहब, Video वायरल होते ही हो गई कार्रवाई

ठेके के सामने हेड कांस्टेबल संग जाम छलकाते दिखे SI साहब, Video वायरल होते ही हो गई कार्रवाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 22, 2025 07:42 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 07:43 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो पुलिस वाले वर्दी में शराब का सेवन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद उन दोनों पर कार्रवाई भी हुई है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : REPORTER INPUT

आप जरा सोचिए कि एक राज्य में वहां की पुलिस नशा मुक्ति अभियान चलाती है ताकि वहां के लोग नशे से खुद को दूर कर सकें और समाज सुधार की तरफ बढ़े और उसी राज्य में उसी पुलिस के कुछ कर्मचारी अगर शराब पीते हुए दिख जाएं, तो समाज पर इसका क्या असर पड़ेगा? क्या वहां के लोगों पर उस अभियान का कोई फर्क पड़ेगा? क्या लोग नशा से खुद को दूर कर पाएंगे? अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक ऐसा कुछ क्यों बोल रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश में कुछ ऐसा ही दिखा है। आइए आपको बताते हैं कि वहां पर ऐसा क्या हुआ।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो पुलिस वाले, एक SI और एक हेड कांस्टेबल साथ में एक ठेली के पास बैठे हुए हैं। SI नीचे बैठा हुआ है और कांस्टेबल ठेली से लगे हुए बैठा है। उनके साथ एक और बंदा है जो ठेली वाला मालूम पड़ता है। वो दोनों उस आदमी को देखते हुए खुद को पीने से रोक तो लेते हैं मगर वीडियो के अंत में कांस्टेबल के हाथ में ग्लास, उस ग्लास में शराब दिखती है और वो फिर उसे पीते हुए भी नजर आता है। इसी वीडियो के वायरल होने के कारण उन पर कार्रवाई भी हुई है।

कहां का है यह मामला?

आपने अभी जो वीडियो देखा वो मध्य प्रदेश के छतरपुर का है। वीडियो अधीक्षक कार्यालय के पास चौबे तिराहा पर ठेके के सामने का है जहां SI राम सिंह और हेड कांस्टेबल रामचरण कोंदर शराब पीते हुए नजर आए। उनका वीडियो सामने आने के बाद SP अगम जैन ने संज्ञान लेते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चलाया था।

(छतरपुर से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

ऐसे काम का नतीजा भी कुछ ऐसा ही होता, Video देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे

ऊंचे लोगों की ऊंची पसंद! वायरल हो रहे Video को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।