1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के ने खड़े-खड़े इतने लोगों को बेवकूफ बना दिया, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

लड़के ने खड़े-खड़े इतने लोगों को बेवकूफ बना दिया, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 19, 2025 11:00 am IST,  Updated : Aug 19, 2025 11:02 am IST

एक बड़ा ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हंसी जरूर आएगी। वहीं बहुत सारे लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AGAYATBANDHU711

सोशल मीडिया एकदम क्रिकेट के जैसा है। जैसे आप क्रिकेट में अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि कब क्या हो जाए, ठीक वैसे ही आप कभी यह नहीं बता सकते हैं कि सोशल मीडिया पर आपको कब क्या देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने यह नोटिस किया होगा कि हर दिन जितने सारे वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें में से कुछ ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो जाते हैं। कुछ जुगाड़ के होते हैं, कुछ लड़ाई और स्टंट के तो वहीं कई सारे वीडियो हंसाने वाले वायरल होते हैं। अभी भी एक फनी वीडियो ही वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का किसी जगह पर खड़ा है और ऊपर आसमान की तरफ देख रहा है। अब उसे ऐसे देख एक लड़की सबसे पहले रुकती है और वो भी ऊपर देखने लगती है कि वो क्या देख रहा है। इसके बाद एक दूसरी लड़की और एक लड़का रुकते हैं। फिर दो लड़कियां और एक लड़का रुकता है और सभी ऊपर देखने लगते हैं कि वो आखिर आसमान में क्या देख रहा है। तभी वो लड़का छींक देता है और आराम से वहां से जाने लगता है। जो लड़की सबसे पहले रुकी थी वो उसे हंसते हुए पीठ पर मारने लगती है क्योंकि उन सभी को बेवकूफ जो बना दिया था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Agayatbandhu711 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ पाने के लिए इंतजार को करना ही पड़ता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमला अचानक हुआ था इसलिए कुछ समझ नहीं आया। दूसरे यूजरने लिखा- बेवकूफ लोगों की कमी नहीं है, एक ढूंढो तो हजार मिलते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने तो समझा कि ऊपर से कृपा बरसेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- पोपट बना दिया सबका।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे ने भक्तों पर बरसाए फूल, लगा जैसे श्री कृष्ण स्वयं धरती पर उतर आए, जन्माष्टमी पर वायरल हुआ कान्हा का ये अवतार

मिलिए दुनिया के सारे हैवी ड्राइवरों के पापा जी से, शख्स ने सिर पर रखा शराब का ग्लास, फिर बिना गिराए दौड़ाई कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।