सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ उन्हें हंसने पर भी मजबूर कर देता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने सिर पर शराब का ग्लास रखकर, बिना उसे गिराए, कार दौड़ाने का हैरतअंगेज कारनामा कर दिखा रहा है।
वीडियो में दिखा हैरतअंगेज कारनामा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने सिर पर शराब से भरा ग्लास रखा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि वह इस ग्लास को सिर पर रखकर कार ड्राइव कर रहा है। शख्स ने यह काम बड़े ही बैलेंस के साथ किया। जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Khusboshrma08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए मजाक में लिखा, "भाई, ये तो मल्टीटास्किंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड है!" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "शराब का ग्लास रखकर कार ड्राइव करना सड़क सुरक्षा के लिए बेहद ही खतरनाक है।
क्या कहता है कानून?
भारत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत ड्राइविंग के दौरान शराब पीना या इस तरह के खतरनाक स्टंट करना गैरकानूनी है। अगर कोई व्यक्ति ड्राइविंग करते समय नशे में पकड़ा जाता है, तो उसे भारी जुर्माना और जेल की सजा तक हो सकती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की हरकतों को रोका जा सके।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: